फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर सड़कों पर क्यों बनी होती हैं सफेद और पीली रंग की लाइन? जानिए इसका मतलब

Tue, 01 Dec 2020 06:00 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
सड़क पर चलते हुए आपने उसपर बनी लाइनों पर जरूर ध्यान दिया होगा। ये लाइनें पीली या सफेद रंग की होती हैं। कभी-कभी तो ये एक सीध में होती हैं और कभी-कभी टुकड़ों में होती हैं। आप सोच रहे होंगे कि ये लाइनें सड़क को दो हिस्सों में बांटने के लिए होती हैं, तो आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं। लेकिन यह सिर्फ सड़क को दो हिस्सों में बांटने के लिए ही नहीं होता, बल्कि इसके और भी मायने होते हैं, जिसे जानकर आप भी कहेंगे कि ये तो हम जानते ही नहीं थे।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
सड़क पर बनी इन सफेद रंग की लाइनों का मतलब होता है कि आप जिस लेन में चल रहे हैं, उसी में चलिए। दूसरी लेन में आपको बिल्कुल भी नहीं जाना है। वहीं सड़क पर बनी टूटी सफेद लाइनों का मतलब होता है कि आप लेन बदल सकते हैं, लेकिन सावधानी के साथ और दूसरी गाड़ियों को टर्न इंडिकेटर (घूमने का इशारा) देकर।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपको सड़क पर एक सीधी पीली लाइन दिखे तो समझ लीजिए कि आप दूसरी गाड़ियों को ओवरटेक कर सकते हैं, लेकिन पीली लाइन के उस पार नहीं जा सकते। हालांकि, अगल-अलग राज्यों में इसके मतलब अलग-अलग होते हैं। जैसे कि तेलंगाना में सड़क पर बनी पीली लाइन का मतलब होता है कि आप लाइन के अंदर रहकर गाड़ियों को ओवरटेक नहीं कर सकते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
सड़क पर बनी इन दो सीधी पीली लाइनों का मतलब होता है कि आप अपनी लेन में ही चलें, लाइन पार कर उस पार नहीं जाएं। वहीं अगर आपको सड़क पर पीली लाइन दिखे, लेकिन टुकड़ों में दिखे तो समझ लीजिए कि आपको टूटी हुई पीली लाइन के ऊपर से गुजरने की अनुमति है, लेकिन सावधानी के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कभी-कभी आप देखते होंगे कि सड़क के बीचोंबीच एक सीधी पीली लाइन और एक टुकड़ों में बंटी पीली लाइन दोनों साथ-साथ होती हैं। इसका मतलब ये होता है कि अगर आप टूटी पीली लाइन की तरफ गाड़ी चला रहे हैं तो आप ओवरटेक कर सकते हैं, लेकिन अगर आप सीधी पीली लाइन की तरफ हैं तो आपको ओवरटेक की अनुमति नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें