ठंड हर किसी को पसंद होती है। लेकिन जब ठंड खून को जमा दे और जीने के लिए जद्दोजहद करनी पड़े तो सर्दी का मौसम नापसंद में तब्दील हो जाता है। दुनिया में एक ऐसा ही शहर है, जहां का तापमान -72 डिग्री सेल्सियस तक नोट किया गया है। सर्दियों में यहां सामान्य तौर पर तापमान -50 डिग्री सेल्सियस रहता है। लेकिन स्कूल फिर भी चलते रहते हैं। रूह कंपा देने वाले इस शहर का नाम Oymyakon है। अगर इस शहर में गर्म पानी को हवा में उछाल दिया जाए तो तुरंत बर्फ में तब्दील हो जाता है। आपने कई अजीब से शहरों के बारे में पढ़ा होगा, जिसके बारे में आप जानकर हैरान हो जाते होंगे की भला ऐसा कहां होता है। ऐसे ही एक शहर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।