फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: कुत्तों का खाना टेस्ट करने से लेकर सांपों का जहर निकालने तक, ये हैं दुनिया की अजीबोगरीब नौकरियां

Thu, 03 Jun 2021 09:50 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
रोटी, कपड़ा और मकान किसी भी इंसान के लिए सबसे जरूरी चीज है। इन्हीं जरुरतों को पूरा करने के लिए उसे रोजगार की जरुरत पड़ती है। रोजगार की तलाश में, तो कई लोग घर, शहर यहां तक की देश भी छोड़ देते हैं। कुछ लोग तर्ज धूप में काम करते हैं, तो वहीं कुछ लोग बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों और कंपनियों में काम कर अपनी जीविका चलाते हैं। रोजगार के माध्यम से इंसान केवल धन ही नहीं अर्जित करता है, बल्कि खुद को विकसित भी करता है। अपनी योग्यता के अनुसार हर इंसान अपने लिए एक रोजगार का चुनाव करता है। अपने भविष्य को अच्छा बनाने के लिए हर व्यक्ति किसी ना किसी रोजगार से जुड़ जाता है। वैसे तो देश-विदेश में कई तरह की नौकरियां मिल जाती हैं। लेकिन आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसी नौकरियों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं इन नौकरियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेन में धक्का लगाने की नौकरी
जापान में एक जॉब ऐसा भी है, जिसमें स्टाफ को ट्रेन में धक्का लगाना होता है। दरअसल, यहां की ट्रेन में लोगों की खचाखच भीड़ हो जाती है, जिस वजह से कई बार ट्रेन के दरवाजे नहीं बंद हो पाते हैं। इस जॉब के लिए नियुक्त किए गए लोग भीड़ को बाहर से धक्का देकर ट्रेन के दरवाजे को बंद कराने में मदद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सांपों का जहर निकालने की नौकरी
जहरीले सांपों के जहर को निकलवाना और उसे इकठ्ठा करना करना कोई आसान काम नहीं है। लेकिन इसके लिए लोगों को जॉब मिलती है। इस जॉब को करने वाले लोगों को सांपों के जहर को एक जार में जमा करना होता है। इस जहर का इस्तेमाल कई तरह की दवाइयों को बनाने के लिए किया जाता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डॉग फूड टेस्टर
आपको इस जॉब के बारे में जानकर थोड़ा अजीब लगेगा। कुत्तों के लिए खाने की चीजें बनाने वाली कंपनियां प्रोडक्ट को टेस्ट करने के लिए लोगों की नियुक्ति करती है। डॉग फूड टेस्टर में नौकरी करने वाले कर्मचारियों को बनाए जाने वाले प्रोडक्ट को टेस्ट करके बताना होता है कि इसका स्वाद कैसा है?
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सोने की नौकरी
कई देशों में सिर्फ सोने के लिए लोगों को नौकरी दी जाती है। इन लोगों को सिर्फ सोना होता है और उसके बदले उन्हें अच्छा पैसा मिलता है। कई बार रिसर्च करने वाले लोग भी ऐसे लोगों को हायर करते हैं। आपको बता दें कि एक बार फिनलैंड में एक होटल ने रूम और बेड के कंफर्ट के बारे में पता लगाने के लिए प्रोफेशनल लोगों को नौकरी पर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
रोने की नौकरी
विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी कई जगहों पर ऐसी महिलाओं को काम पर रखा जाता है, जो कि रोने का काम करती है। इन लोगों को किसी के घर मातम हो जाने पर बुलाया जाता है और रोने के लिए पैसे दिए जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें