फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 27 साल की उम्र में हजारों फ्लैट्स के मालिक बन गए थे डोनाल्ड ट्रंप, प्रॉपर्टी जान हैरान हो जाएंगे आप

Sat, 05 Sep 2020 06:46 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक राजनीतिक होने के साथ-साथ बहुत बड़े बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने अपने पिता के साथ मिलकर ब्रुकलिन न्यूयॉर्क से अपने बिजनेस करियर की शुरुआत की थी। आज के समय में ट्रंप अरबों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। बता दें कि 1971 में ट्रंप ने खुद के रियल एस्टेट बिजनेस की नींव रखी, जिसका नाम 'मेनहट्न रियल स्टेट' रखा। फिफ्थ एवेन्यू, ट्रंप टावर, ट्रंप पार्क और ट्रंप प्लाजा जैसे तमाम प्रोजेक्ट्स के साथ डोनाल्ड ट्रंप अपनी कारोबारी कामयाबी की सीढियां चढ़ते चले गए। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 27 साल के उम्र में ही ट्रंप 14,000 फ्लैट्स के मालिक बन गए थे। आइए जानते हैं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कारोबारी सफर के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पिता से 14 मिलियन डॉलर उधार लेकर अपना व्यापार शुरू किया था। उधार के पैसों पर बिजनेस शुरू करने वाले ट्रंप आज अरबों के मालिक हैं। ट्रंप ने बहुत सारी इमारतों को भी डिजाइन किया हैं जिनको अवार्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है। 70 के दशक में डोनाल्ड ट्रंप ने घाटे में चल रहे कमोडोर होटल को लगभग 503 करोड़ (7 करोड़ डॉलर) में खरीद लिया। 1971 में इस होटल का नाम बदलकर 'द ग्रैंड हयात' रख दिया गया। उनके लिए यह बात मशहूर रही है कि घाटे की प्रॉपर्टी को खरीदकर जो फायदे में बेच दे वो डोनाल्ड ट्रंप आर्ट है।
विज्ञापन

3 of 5
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
डोनाल्ड ट्रंप के ऐसे प्रोजेक्ट्स जिससे उन्हें प्रसिद्धि हासिल हुई
  • लक्जरी आवासीय होम,
  • ट्रंप प्लेस,
  • ट्रंप ग्रेट टावर
  • फिफ्थ एवेन्यू,
  • ट्रंप टावर,
  • ट्रंप पार्क,
  • 610 पार्क एवेन्यू और ट्रंप प्लाजा यह सभी फेहरिस्त हैं ट्रंप के सफल ड्रीम प्रोजेक्ट्स की।

4 of 5
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
यूएस की बिजनेस कम्युनिटी ने कहा था कि ट्रंप कभी घाटे का सौदा नहीं करते हैं, इस बात को ट्रंप ने हमेशा अपने बिजनेस में साबित किया। साल 1998 में ट्रंप ने 400 मिलियन में होटल प्लाजा खरीदा 50 मिलियन लगाकर उसका पुनर्निर्माण किया। बता दें कि साल 1990 में ट्रंप पर लगभग 700 करोड़ (975 मिलियन डॉलर) का पर्सनल लोन था, वो दिवालिया होने की कगार पर आकर खड़े हो गए थे मगर उन्होंने सिटी बैंक, बैंकर ट्रस्ट से 65 मिलियन डॉलर का लोन लिया और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। डोनाल्ड ट्रंप अपने इरादों के पक्के हैं और कभी हार नहीं मानते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डोनाल्ड ट्रंप का राजमहल - फोटो : अमर उजाला
डोनाल्ड ट्रंप का घर राजमहल की तरह
डोनाल्ड ट्रंप का घर किसी राजमहल से कम नहीं है। उनके घर को लुईस चौदह की शैली में 24-कैरेट सोने और संगमरमर की विशेषताओं से सजाया गया है। ट्रंप परिवार के तीन मंजिला पेंटहाउस में टॉवर की 26 वीं मंजिल पर ट्रम्प को अपने कार्यालय में ले जाने के लिए एक शानदार एलिवेटर शामिल है। इस घर के आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा के लिए प्रत्येक दिन लगभग 71 करोड़ ($1 मिलियन)से अधिक न्यूयॉर्क शहर का खर्च आता है। ट्रंप का पेंटहाउस स्वर्गीय एंजेलो डोंघिया ने तैयार किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें