फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार जल्द दे सकती है बड़ी राहत, सस्ते हो सकते हैं दोपहिया वाहनों के दाम

Sat, 05 Sep 2020 06:24 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
अगर आप नई मोटरसाइकिल या स्कूटर खरीदने जा रहे हैं, तो अभी थोड़ा इंतजार कर लेना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल भारी उद्योग मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि लोगों को दोपहिया वाहनों पर जीएसटी कम होने की खुशखबरी जल्द सुनने को मिल सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो 19 सितंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में दोपहिया वाहनों पर जीएसटी की दरों को 28 फीसदी से घटा कर 18 फीसदी किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो देश में दोपहिया वाहनों की कीमतें काफी सस्ती हो जाएंगी।
 
विज्ञापन

मोदी सरकार देगी अच्छी खबर!

2 of 7
Bike Manufacturing Plant - फोटो : PTI
भारी उद्योग मंत्री ने सियाम के 60वें वार्षिक सम्मेलन में वाहनों पर जीएसटी की दरों में कटौती के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि वाहन उद्योग की जीएसटी की दरों को घटाने की मांग को वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप लोगों को जल्द ही कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वाहन को कबाड़ करने की नीति का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। 
 
विज्ञापन

कारों पर नहीं कम होगा जीएसटी!

3 of 7
फाइल फोटो - फोटो : PTI
सूत्रों के मुताबिक सरकार अभी केवल दोपहिया वाहनों पर जीएसटी की दरों को घटा सकती है। सूत्रों की मानें तो सरकार पर गाड़ियों पर जीएसटी घटाने का बड़ा दबाव है, लेकिन सरकार अभी कारों पर जीएसटी की दरें नहीं घटाएगी। दरअसल सरकार अगर ऐसा करती है, तो उसके रेवेन्यू पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है।
 

मारुति ने मांगी सरकार से मदद

4 of 7
Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Celerio - फोटो : PTI
मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक केनिची आयुकावा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय ऑटो सेक्टर अब तक के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है। उन्होंने ऑटो सेक्टर को उबरने के लिए सरकार से जीएसटी की दरों को घटाने और राहत पैकेज की मांग की है। बता दें कि केनिची आयुकावा, सियाम (SIAM) के नए अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन

राहत पैकेज की मांग

5 of 7
Parking - फोटो : Unsplash

सरकार से ऑटो इंडस्ट्री लगातार राहत पैकेज की मांग कर रही है। कंपनियों का कहना है कि इस मुश्किल की घड़ी से बाहर निकलने के लिए सरकार उन्हें आर्थिक मदद दे। कंपनियों का कहना है कि बिक्री में आई जबरदस्त कमी से ऑपरेशन काफी प्रभावित हुआ है। इसके अलावा सुरक्षा मानकों को पूरा करने में काफी खर्च आ रहा है।

विज्ञापन

घटाई जाएं जीएसटी की दरें

6 of 7
Road Traffic - फोटो : Unsplash

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम- SIAM) के पूर्व अध्यक्ष राजन वढेरा के मुताबिक कंपनियों को वाहनों पर 3 से 9 फीसदी तक का मुनाफा होता है। जबकि, सरकार की तरफ से वाहनों पर 28 से 60 फीसदी तक जीएसटी टैक्स लगाए जा रहे हैं। वढेरा का कहना है कि कंपनियों के मार्जिन से ज्यादा तो सरकार को फायदा हो रहा है। ऐसे में उनका कहना है कि एक साल के लिए सरकार जीएसटी की दरों को 10 फीसदी तक घटा दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिक्री बढ़ाने के रास्ते हो रहे बंद

7 of 7
Bike Manufacturing Plant - फोटो : Social Media

इंडस्ट्री का कहना है कि कोरोना काल में हुए नुकसान के कारण ग्राहकों को डिस्काउंट देना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में बिक्री का बढ़ाने में और भी परेशानी आ रही है। कंपनियों का कहना है कि कोविड-19 को लेकर अपनाए जा रहे सुरक्षा प्रयासों में अतिरिक्त खर्च के कारण डिस्काउंट देना मुश्किल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें