फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान की बात: जानिए सड़क किनारे क्यों लगे होते हैं अलग-अलग रंग वाले मील के पत्थर?

Wed, 07 Apr 2021 06:12 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मील के पत्थर - फोटो : सोशल मीडिया
सड़क पर चलते समय आप किनारे में लगे मील के पत्थरों यानी माइल स्टोन को आपने जरूर देखा होगा, जिस पर किसी जगह और उसकी दूरी लिखी होती है। अगर आपने ध्यान दिया होगा, तो ये भी देखा होगा कि इन पत्थरों का ऊपरी हिस्सा पीला, हरा, काला और नारंगी रंग होता है, वहीं हर पत्थर का निचला हिस्सा सफेद होता है। लेकिन क्या आपको ये बात पता है कि हर माइल स्टोन के रंग अलग-अलग क्यों होते हैं? अगर नहीं जानते, तो कोई बात नहीं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से अलग-अलग रंग वाले मील के पत्थर के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आमतौर पर आप हाइवे या किसी ग्रामीण सड़कों से गुजरते हुए मील के पत्थरों को देखते होंगे। अगर सड़क पर चलते समय कोई ऐसा माइल स्टोन दिखे, जिसका ऊपरी हिस्सा पीले रंग का हो, तो समझ जाइए कि आप राष्ट्रीय राजमार्ग यानी नेशनल हाइवे पर चल रहे हैं। नेशनल हाइवे पर लगाए जाने वाले माइल स्टोन का ऊपरी हिस्सा पीले रंग से रंगा होता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सड़क पर चलते समय आप ऐसे भी माइल स्टोन देखे होंगे, जिसका ऊपरी हिस्सा हरा होगा। अगर आपको हरे रंग के माइल स्टोन दिखे, तो आप समझ जाइए कि आप किसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नहीं बल्कि राज्य राजमार्ग यानी स्टेट हाइवे पर चल रहे हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सड़क के किनारे लगे माइल स्टोन यानी मील के पत्थर बड़े काम के होते हैं। अगर सड़क पर चलते हुए आपको काले, नीले या सफेद रंग वाले पत्थर दिखाई दे, तो समझ जाइए कि आप किसी बड़े शहर या जिले में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सड़क के किनारे लगे माइल स्टोन का कलर कोड समझ जाने के बाद उस जगह के बारे में जानकारी जुटाना आसान हो जाता है। जब आपको सड़क के किनारे नारंगी रंग की पट्टी वाला माइल स्टोन यानी मील का पत्थर दिखता है तो समझ जाइए कि आप किसी गांव में पहुंचने वाले हैं या फिर गांव की सड़क पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें