हमारे देश के लोग तीखा खाना काफी पसंद करते हैं। इस वजह से यहां मिर्च की खेती भी बड़े पैमाने पर की जाती है। मिर्च की कुछ प्रजातियां ऐसी भी होती हैं, जो बिल्कुल भी तीखी नहीं होती, लेकिन कुछ तो इतनी तीखी होती हैं कि लोगों को महज एक मिर्च खाने में ही पसीने छूट जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे तीखी मिर्च कहां उगाई जाती है और उसका नाम क्या है? आज हम आपको इसी मिर्च के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका तीखापन जानकर शायद आपको भी पसीने आने लगेंगे और आप उसे खाने की कभी सोच भी नहीं सकते।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं 'कैरोलीना रीपर' की, जो अमेरिका में उगाई जाती है। कुछ-कुछ शिमला मिर्च की तरह दिखने वाली इस मिर्च का नाम 'दुनिया की सबसे तीखी मिर्च' के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज तक इतनी तीखी मिर्च दुनिया में कभी कहीं नहीं हुई, जितनी कि कैरोलीना रीपर है।