फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुद्र की दुनिया: जानिए 5 ऐसे समुद्री जीवों के बारे में, जो होते हैं कांच की तरह पारदर्शी

Fri, 21 May 2021 10:35 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
समुद्र के अंदर की दुनिया - फोटो : Pixabay
हमारे आसपास की जगह एक से बढ़कर एक अजूबों से भरी पड़ी है। खासकर समुद्र के भीतर की दुनिया आज भी हमारे लिए काफी रहस्यमय है। बता दें कि समुद्र के अंदर पाए जाने वाले बहुत से जीवों के बारे में हमें खास जानकारी नहीं है और जितनी है भी वो काफी चौंकाने वाली हैं। उदाहरण के लिए एक ऐसा समुद्री जीव है, जो बिना ऑक्सीजन के जीवित रह पाता है, लेकिन ये साइंस के मूल नियम के खिलाफ लगता है। आज हम आपको 5 ऐसे समुद्री जीवों के बारे में बताएंगे, जो पानी में खुद को पारदर्शी बना लेते हैं, ताकि वो खुद का शिकार होने से बचा सकें।

विज्ञापन

2 of 6
ग्लास ऑक्टोपस - फोटो : सोशल मीडिया
ग्लास ऑक्टोपस
ये एक ऐसा समुद्री जीव है, जिसका पूरा शरीर पारदर्शी होता है। 18 इंच लंबे इस जीव के केवल पाचन तंत्र और आंखें ही दिखाई देती हैं। शिकारी हमले से बचने के लिए ये ऑक्टोपस अपनी आंखों को काफी लंबी बना लेता है, ताकि रोशनी उससे परावर्तित हो जाए। ऐसा करना से वो बच जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
सी वॉलनट - फोटो : सोशल मीडिया
सी वॉलनट
समुद्र के अंदर पाए जाने वाली ये प्रजाति पारदर्शी होती है। इस जीव का ना तो आंख होता है और ना ही मस्तिष्क। ये काफी धीरे-धीरे चलता या तैरता है। इस जीव की गति इतनी कम होती है कि कई बार इसके मृत होने का भ्रम हो सकता है। कंघी की तरह स्ट्रक्चर होने के कारण इस जीव को कॉम्ब जेली भी कहते हैं।

4 of 6
समुद्री साल्प - फोटो : सोशल मीडिया
समुद्री साल्प
समुद्री साल्प लंबे और पारदर्शी होते हैं। ये जीव पानी में हमेशा तैरता रहता है और तैरते हुए खाते भी हैं। तैरते हुए इस जीव के आसपास जो पानी निकलता है, ये उसमें मौजूद वनस्पति को खाते हैं। समुद्री साल्प बेहद ही अनोखा जीव है, जिनमें न केवल जंतुओं, बल्कि पौधों जैसे भी गुण होते हैं, क्योंकि इस जीव में गिल्स और दिल दोनों पाए जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
क्रोकोडाइल आइसफिश - फोटो : सोशल मीडिया
क्रोकोडाइल आइसफिश
क्रोकोडाइल आइसफिश समुद्री जीवों की अलग ही श्रेणी है, जो जरूरत के मुताबिक खुद को पारदर्शी बना लेती है। ये जीव घात लगाकर शिकार करते हैं और बहुत ज्यादा खाते हैं। सबसे खास बात ये है कि लंबे समय तक ये जीव बिना भोजन के भी जिंदा रह सकता है। इसकी एक विशेषता ये भी है कि इसका खून सफेद होता है, क्योंकि इनमें हीमोग्लोबिन नहीं पाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ग्लास फ्रॉग - फोटो : सोशल मीडिया
ग्लास फ्रॉग
पारदर्शी शरीर वाले इस मेंढक की पीठ चमकीले हरे रंग की होती है। हालांकि, ये समुद्री जीव की श्रेणी में नहीं आता है। मेढक की ये प्रजाति मध्य और दक्षिण अमेरिका के जंगलों में पाई जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें