फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब गजब: इतिहास के पांच सबसे बड़े रहस्य, जो आज भी हैं अनसुलझे

Mon, 24 May 2021 09:44 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आर्क ऑफ कोवेनेंट - फोटो : Social media
आधुनिक सभ्यता ने अपने ज्ञान के दम पर इतिहास के कई राजों से पर्दा उठाया है। गहन शोध और अनुसंधान के बल पर हमारे पुरातत्वविदों ने हजारों सालों के इतिहास को आज हमारे सामने लाकर खड़ा कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे रहस्य भी मौजूद हैं, जो आज भी इतिहास के तहखानों में दफन हैं। इतिहासकारों और पुरातत्वविदों की लाख कोशिशों के बाद भी हम इन रहस्यों से पर्दा नहीं उठा पाए हैं। इस कड़ी में आज हम इतिहास के उन पांच बड़े रहस्यों के बारे में जानेंगे, जो आज भी अनसुलझे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
आर्क ऑफ कोवेनेंट - फोटो : Social media

यरुशलम के आर्क ऑफ कोवेनेंट का रहस्य 

यरूशलम तीन धर्मों का पवित्र स्थल है। कहा जाता है कि ईसाई, इस्लाम और यहूदी धर्म की शुरुआत यहीं से हुई थी। 587 ईसा पूर्व पहले यहूदियों के इस पवित्र शहर पर बेबीलोनियन लोगों ने हमला किया। हमले में पूरा यरूशलम शहर तबाह हो गया था। इसके अलावा उनके कई मंदिरों को विध्वंस कर दिया गया। कहा जाता है कि इस दौरान उनके एक पवित्र मंदिर में आर्क ऑफ कोवेनेंट रखा था, उसका क्या हुआ? इसके विषय में आज भी किसी को कुछ नहीं पता। मान्यता है कि आर्क ऑफ कोवेनेंट में 10 धर्मों के आदेशों की किताबें थीं। कुछ लोगों का कहना है कि बेबीलोनियन सेना के आक्रमण होने से पहले ही इसे कहीं गुप्त जगह पर छिपा दिया गया था।    
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

बेबीलोन का हैंगिंग गार्डन

प्राचीन लेखकों की कुछ किताबों की मानें तो बेबीलोन सभ्यता में हैंगिंग गार्डन हुआ करते थे। उस वक्त हैंगिंग गार्डन को दुनिया का अजूबा कहा जाता था। वहीं इराक के कई जगहों पर जहां कभी बेबीलोन की सभ्यता फली फूली थी। वहां पर हुए कई पुरातत्विक खुदाई में हैंगिंग गार्डन का कोई सबूत अब तक नहीं मिल पाया है। ऐसै में ये आज भी एक रहस्य का विषय है कि क्या कभी बेबीलोन में हैंगिंग गार्डन हुआ करते थे या नहीं।

4 of 6
जॉन एफ कैनेडी - फोटो : Amar Ujala

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी को किसने मरवाया?

यह आज भी एक रहस्य बना हुआ है कि अमेरिकी इतिहास के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी को किसने मरवाया था। कैनेडी की गिनती अमेरिका के काफी लोकप्रिय राष्ट्रपति में की जाती है। इन्हीं के शासन काल में नील आर्मस्ट्रांग वह पहले शख्स बने थे, जिन्होंने सर्वप्रथम चांद पर कदम रखा था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 22 नवंबर 1963 को ली हार्वे ओसवाल्ड ने जॉन एफ. कैनेडी को गोली मार दी थी, जिसके चलते उनकी मौत हुई। वहीं कई लोगों का कहना है कि किसी और ने कैनेडी को ओसवाल्ड के जरिए मरवाया था। कई इतिहासकारों का मानना है कि कैनेडी की हत्या करना कोई मामूली बात नहीं थी। इसके पीछे जरूर कोई बड़ी साजिश थी।
  
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ईसा मसीह से जुड़े रहस्य

ईसा मसीह को लेकर जो सबसे बड़ा रहस्य है वह यह है कि वह कैसे दिखते थे? उनका स्वरूप कैसा था? इसको लेकर विभिन्न प्रकार की मान्यताएं और धारणाएं हैं। कई इतिहासकार ईसा मसीह के स्वरूप को लेकर एकमत नहीं हैं। हाल ही में कुछ समय पहले ही पुरातत्वविदों द्वारा ईसा मसीह के घर को ढूंढा गया है। ईसा मसीह नाजरेथ में बड़े हुए थे। इसको लेकर भी कई इतिहासकार सवाल उठाते हैं कि क्या सच में यहीं पर ईसा मसीह की परवरिश हुई थी? या कहीं और?  ऐसे में ईसा मसीह से जुड़े कई सारे रहस्य आज भी इतिहास की बंद पोटली में दफन हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Facebook/Selections Viagens

ओक आइलैंड के खजाने का रहस्य 

दो सदियों से एक कहानी खूब प्रचलित रही है कि कनाडा के नोवा स्कोटिया के निकट स्थित ओक आइलैंड में बेशकीमती खजाना छिपा हुआ है। एक मान्यता है कि कैप्टन विलियम किड नामक समुद्री डाकू ने इस जगह पर अपना लूटा हुआ खजाना छुपाया था। इस खजाने का पता लगाने के लिए करोड़ों रुपयों को लगाया गया पर मिला कुछ भी नहीं। ऐसे में यह विषय आज भी एक रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें