मिस्र के राजा तुत (King Tut) की कब्र से एक सोने का खंजर मिला था। अब खंजर को लेकर इसको खोजने वाले पुरातत्वविदों ने एक ऐसा दावा किया जिसने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। इस दावे के बाद अब वैज्ञानिकों और पुरातत्वविदों में एक नई बहस छिड़ गई है। पुरातत्वविदों ने कहा है कि यह सोने का खंजर किसी दूसरी दुनिया का दिया हुआ तोहफा था, क्योंकि इसको किसी दूसरी दुनिया से लाए गए धातु से बनाया गया था। अब इस दावे को लेकर वैज्ञानिकों और पुरातत्वविदों में बहस हो रही है।
पुरातत्वविदों का तर्क है कि राजा तुत की कब्र से मिले खंजर में सोने के साथ कुछ ऐसे धातु पाए गए हैं, जो पृथ्वी पर नहीं मिलते हैं। राजा तुत के खंजर पर दो नई रिसर्च प्रकाशित हुई है। इस रहस्यमयी खंजर को किसी प्राचीन फैरोह ने बनाया था इसको लेकर चर्चा की जा रही है। इसको बनाने में किसी दूसरी दुनिया से लाए गए धातु का इस्तेमाल हुआ था। पहली स्टडी में कहा गया है कि इसका निर्माण उल्कापिंडों से लाए गए धातु से किया गया है। इसकी खोज अनातोलिया में हुई थी। अनातोलिया को इस समय तुर्की के नाम से जाना जाता है।