फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: जब बच्चे ने पानी में डूबने का किया नाटक, तो घरवालों ने कुछ इस तरह ली खबर

Mon, 20 Jul 2020 09:15 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर आए दिन न जाने ऐसी कई फोटो और वीडियो वायरल होती रहती हैं, जिनमें से किसी को देखकर हंसी आती है, तो वहीं कई पोस्ट ऐसे होते हैं जो भावुक कर देते हैं। कुछ इसी तरह ही आजकल एक वीडिया ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्चे को देख आप भावुक हो जाएंगे और उसकी मदद के लिए प्रार्थना करेंगे। लेकिन बाद में बच्चे की करतूत पर आप हंस पड़ेंगे।
विज्ञापन

2 of 4
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल हो रहे इस वीडियो में बच्चे ने जबरदस्त ड्रामा किया है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि यह बच्चा बहते हुए पानी में रस्सी पकड़ कर रो रहा है। ऐसा लग रहा है कि वो डूब रहा है और रस्सी पर उसकी पकड़ ढ़ीली होती जा रही है। जबकि उसके सामने घर के अन्य लोग भी पानी में नहा रहे हैं। इसके बाद यह बच्चा  जोर-जोर से रोने लगता है। बच्चे को रोता देख उसके पास एक लड़की आती है।
विज्ञापन

3 of 4
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चे की करतूत को देख लड़की मुस्करा कर प्रतिक्रिया देती है। इसके बाद वो झुककर बच्चे के दोनों पैर को पकड़कर जमीन पर रख देती है। अपने पैर को जमीन पर रखकर बच्चा कुछ सेकेंड के लिए अचंभित हो जाता है कि ये कैसे हो गया? इसके बाद वह अपने कान को पकड़कर कुछ सोचने लगता है।
 
विज्ञापन

4 of 4
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 40 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है और 4 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स बच्चे के अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें