केन्या से दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देखने के बाद आपकी आंखें नम हो जाएंगी। यहां पर सूखे की वजह से स्थिति भयावह हो गई है जिसका असर जंगली जानवरों भी पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। इस तस्वीर में जमीन पर 6 जिराफ मरे पड़े दिख रहे हैं जिनकी मरने की वजह इंसान के दिल को झकझोर देने वाली है। यह तस्वीर केन्या के वजीर के साबुली वाइल्डलाइफ कंजर्वेंसी की है।
प्यास की वजह चली गई जान
बताया जा रहा है कि इन जिराफ की मौत खाने और पानी की कमी की वजह से हुई है जिसके बाद ये तस्वीर खींची गई थी। दरअसल ये सभी जिराफ पानी पीने के लिए एक सूख चुके जलाशय में गए थे जहां पर सभी कीचड़ में फंस गए जिसके कारण सभी की मौत हो गई। जिराफों की मौत के बाद उनको जलाशय से बाहर निकाला गया ताकि पानी दूषित ना होने पाए। इसी दौरान यह फोटो खींची गई थी।