फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ से भरे खेतों में कुछ इस तरह जश्न मनाते हैं लोग

Tue, 25 Jun 2019 09:56 AM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : ani
देश के कई हिस्सों में मानसून आने पर लोग अलग-अलग तरीके से खुशियां मनाते हैं। कहीं गीत गाकर तो कहीं मीठे-मीठे पकवान बनाकर मानसून के आने की खुशियां मनाई जाती हैं। ऐसे ही कर्नाटक में मानसून के दौरान एक इवेंट का आयोजन कराया जाता है, जिसका नाम है केसर्ड ओंजी दिना। इस नाम का मतलब होता है एक दिन कीचड़युक्त पानी में। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : ani
मंगलौर में धान के खेतों में कीचड़ से भरे पानी के बीच आयोजित किए जाने वाले इस फेस्ट की कई रोचक बाते हैं। इस कार्यक्रम में बच्चें, महिलाएं और पुरुष सभी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। यहां पर ज्ञान शक्ति सुब्रम्यम स्वामी मंदिर के द्वारा इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : ani
इस कार्यक्रम के दौरान सभी लोग मिलकर स्थानीय गीत गाते हुए लोग लोकनृत्य करते हैं। इसके अलावा उसी कीचड़युक्त पानी में कई तरह के क्रियाकलाप करते रहते हैं। हर साल कर्नाटक में मॉनसून के आगमन के पहले ये फेस्ट मनाया जाता है। 

4 of 5
- फोटो : ani
यह कार्यक्रम एक स्पोर्ट्स इवेंट के तौर पर धान के खेतों में मनाया जाता है। जब खेत पानी से भर जाते हैं तभी ये खेल आयोजित किए जाते हैं। कुछ सालों से यह कार्यक्रम राज्य में काफी लोकप्रिय हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karnatka sport - फोटो : ani
राजधानी बेंगलुरू में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते हैं। ये एक पारंपरिक खेल कार्यक्रम होता है जिसमें शामिल लोग पारंपरिक कपड़े जैसे पत्ते धारण कर खेल में भाग लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें