फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab Gajab Love: सूटकेस में बंद कर गर्लफ्रेंड को हॉस्टल से बाहर निकाल रहा था युवक, पोल खुली तो हुआ ये हाल

Sat, 05 Feb 2022 11:50 AM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सूटकेस में बंद कर गर्लफ्रेंड को हॉस्टल से निकाल रहा था युवक - फोटो : istock
फरवरी का महीना प्यार का महीना माना जाता है। इस महीने में लड़का और लड़की अपने दिल की भावनाएं एक-दूसरे से जाहिर करते हैं। वैसे तो ये पूरा महीना ही प्यार का माना जाता है, लेकिन 7 से 14 तारीख तक एक सप्ताह प्यार करने वालों के लिए खास होता है। इस सप्ताह को वैलेंटाइन वीक भी कहा जाता है। प्रेमी जोड़े एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस दौरान मिलना-जुलना भी काफी होता है। कपल्स एक-दूसरे के साथ समय बिताने के नए-नए तरीके भी खोजते रहते हैं। आम तौर पर प्रेमी जोड़े अपने साथी से मिलने के लिए पार्क, मॉल या सिनेमा हॉल को चुनते हैं, लेकिन एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस प्रेमी जोड़े ने मिलने के लिए सबसे अलग जगह को चुना, जिसके बाद से ये कपल देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद से इस कपल की हर जगह चर्चा हो रही है....

विज्ञापन

2 of 5
सूटकेस में बंद कर गर्लफ्रेंड को हॉस्टल से निकाल रहा था युवक - फोटो : Youtube/@AmarUjala
दरअसल, एक छात्र से उसकी प्रेमिका उसके हॉस्टल मिलने पहुंचती है। मिलने-जुलने में वक्त का पता नहीं चलता और समय काफी ज्यादा हो जाता है। जब लड़की को घर जाने की बारी आई तो दोनों के सामने समस्या हो गई की हॉस्टल से बाहर कैसे जाएं? छात्र ये भी चाहता था कि लड़की बाहर भी चली जाए और किसी को पता भी न चले। ऐसे में छात्र को एक आइडिया आता है।
विज्ञापन

3 of 5
सूटकेस में बंद कर गर्लफ्रेंड को हॉस्टल से निकाल रहा था युवक - फोटो : Youtube/@AmarUjala
उसने अपनी प्रेमिका को एक सूटकेस में बंद किया और उसे कमरे से बाहर लेकर निकल गया। जब छात्र हॉस्टल से निकल ही रहा था तभी हॉस्टल के केयरटेकर की नजर उस छात्र पर पड़ती है। जब केयरटेकर ने पूछा कि सूटकेस में क्या है तो जवाब में लड़के ने बताया कि उसने ऑनलाइन कुछ सामान आर्डर किया था, ये वही सामान है। 

4 of 5
सूटकेस में बंद कर गर्लफ्रेंड को हॉस्टल से निकाल रहा था युवक - फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब केयरटेकर को लड़के पर शक हुआ तो उसने सूटकेस खोलने को कहा। पहले तो लड़के ने सूटकेस खोलने में आनाकानी की लेकिन उसे बैग खोलना ही पड़ा। सूटकेस खुलते ही केयरटेकर ने जो देखा उसे देखकर उसके होश उड़ गए। सूटकेस के खुलते ही उसमें से एक लड़की बाहर निकलती है। केयरटेकर इस बात से हैरान था कि इस सूटकेस में लड़की कैसे फिट हुई होगी। हालांकि, इन दोनों के क्या नाम हैं और ये किस कॉलेज के स्टूडेंट्स हैं ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूटकेस में बंद कर गर्लफ्रेंड को हॉस्टल से निकाल रहा था युवक - फोटो : Pixabay
दोनों को हॉस्टल प्रबंधन ने त्वरित करवाई करते हुए दोनों को उनके संबंधित हॉस्टल से निलंबित कर दिया गया है। अब वे अपने-अपने घर लौट चुके हैं। इन सब में सबसे हैरान करने वाली बात है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बिना किसी तारीख के शेयर किया गया है। ये मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ऐसा बताया जाता है कि ये वीडियो साल 2019 से ही  इंटरनेट पर उपलब्ध है, लेकिन ये इन दिनों सोशल मीडिया पर ज्यादा वायरल हुआ है। अभी तक ये भी तय नहीं हो पाया है कि ये वीडियो कब और कहां शूट किया गया था। कुछ रिपोर्ट्स में इसे कर्नाटक के किसी हॉस्टल का बताया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें