Viral News: लोगों के अंदर से मानवता खत्म होती जा रही है। एक मां अपने बच्चों को गर्भ में नौ महीने रखकर कई मुश्किलों का सामना करती है। इसके बाद जब बच्चे का जन्म होता है, तो वह हर दुख दर्द को सहकर उसका पालन पोषण करती है। वह खुद हजार दुख सहती है, लेकिन अपने बच्चे पर कोई आंच नहीं देती है। माता-पिता अपने बच्चों के सपने को पूरा करने के लिए जी जान लगा देते हैं। उनका सपना होता है कि बच्चा बड़ा होकर उनका नाम रोशन करे। लेकिन अब इस बीच कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है।
इस खबर को पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बेंगलुरु में एक महिला ने अपनी मां की हत्या कर दी। इस खबर को पढ़ने के बाद हर कोई हैरान है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कोई बेटी अपनी मां की कैसा हत्या कर सकती है? हाल के दिनों में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। बेंगलुरु की इस महिला ने अपनी मां की हत्या की जो वजह बताई है, वह भी हैरानी करने वाली है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?