फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्जिनिटी टेस्ट प्रथा का किया विरोध तो परिवार के साथ हुआ ये सब, ऐसे सामने आया मामला

Sat, 18 May 2019 05:11 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
virginity test ritual - फोटो : Self
कंजरभाट समुदाय में शादी के बाद लड़कियों के वर्जिनिटी टेस्ट की परंपरा चलती है। इसमें शादी के बाद लड़की को शादी से पहले अपने कुंवारे होने का सबूत देना होता है। अगर लड़की इस वर्जिनिटी टेस्ट में फेल हो जाती है तो उसे वापस उसके घर भेज दिया जाता है और उसकी कभी भी शादी नहीं होती है।
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कंजरभाट समुदाय के एक परिवार ने वर्जिनिटी टेस्ट की इस प्रथा का विरोध और सामाजिक बहिष्कार किया तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। गुरुवार को ठाणे पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर अंबरनाथ कस्बे के 4 लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र जन सामाजिक बहिष्कार निषिद्ध (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम के तहत यह मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

3 of 7
Virginity test of brides - फोटो : Social Media
दरअसल, शिकायतकर्ता विवेक तामचीकर ने पुलिस को बताया कि उनके समुदाय की जाति पंचायत ने बीते एक साल से उनके परिवार का बहिष्कार कर दिया है क्योंकि उन्होंने समाज की उस प्रथा का विरोध किया था जिसके तहत नवविवाहित महिला को यह साबित करना होता है कि वह शादी से पहले कुंवारी थी। 

4 of 7
virginity tests for brides - फोटो : Social Media
विवेक ने पुलिस को बताया कि यह मामला उस समय सामने आया जब तीन दिन पहले उनकी दादी का निधन हो गया और पंचायत के कथित निर्देशों के कारण अंतिम संस्कार में उनके समाज का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ। तामचीकर परिवार के साथ सभी ने दूरी बना ली है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विवेक ने आरोप लगाया कि उनकी पंचायत ने समुदाय के सभी सदस्यों को निर्देश दिया है कि वे उनके परिवार के साथ किसी तरह का संबंध न रखें। महाराष्ट्र सरकार ने इसी साल फरवरी में कहा था कि वह जल्द ही महिला को वर्जिनिटी टेस्ट कराने के लिए बाध्य करने को दंडनीय अपराध बनाने जा रही है।
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
बता दें कि, कंजरभाट समुदाय में शादी के बाद लड़कियों के वर्जिनिटी टेस्ट की परंपरा चलती है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रशासन हमेशा से ही इस तरह की प्रथाओं का विरोध किया है। इस मामले में शिकायत के मिलने के बाद संज्ञान लिया गया और चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
जानकारी के लिए बता दें कि कंजरभाट समुदाय में शादी के बाद लड़कियों की वर्जिनिटी टेस्ट की परंपरा है। इसमें शादी के बाद लड़की को शाही से पहले अपने कुंवारे होने का सबूत देना होता है जिसे वर्जिनिटी टेस्ट कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें