फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का सबसे खतरनाक किला, सूरज ढलने के बाद कोई नहीं रहना चाहता यहां

Sun, 29 Dec 2019 10:41 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रबलगढ़ किला - फोटो : Social media
भारत में राजाओं के ऐसे कई किले हैं, जो काफी खूबसूरत लेकिन खतरनाक भी हैं। महाराष्ट्र के माथेरान और पनवेल के बीच स्थित एक ऐसा ही किला है, जिसे भारत के खतरनाक किलों में गिना जाता है। इस किले को प्रबलगढ़ किले के नाम से जाना जाता है। 
विज्ञापन

2 of 6
कलावंती किला - फोटो : Social media
यह किला कलावंती किले के नाम से मशहूर है। 2300 फीट ऊंची खड़ी पहाड़ी पर बने इस किले के बारे में बताया जाता है कि यहां बेहद कम लोग आते हैं और जो आते हैं वह सूर्यास्त होने से पहले ही लौट आते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रबलगढ़ किला - फोटो : Social media
दरअसल, खड़ी चढ़ाई होने के कारण इंसान यहां लंबे समय तक नहीं टिक पाता है। इसके अलावा न तो यहां बिजली की व्यवस्था है और न ही पानी की। शाम होते ही यहां मीलों दूर तक सन्नाटा फैल जाता है। 

4 of 6
प्रबलगढ़ किला - फोटो : Social media
इस किले पर चढ़ने के लिए चट्टानों को काटकर सीढ़ियां बनाई गई हैं, लेकिन इन सीढ़ियों पर ना तो रस्सियां है और ना ही कोई रेलिंग। मतलब अगर चढ़ाई के समय जरा सी भी चूक हुई या पैर फिसला तो आदमी सीधे 2300 फीट नीचे खाई में गिरता है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रबलगढ़ किला - फोटो : Social media
कहते हैं कि इस किले से गिरने के कारण कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस किले का नाम पहले मुरंजन किला था, लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज के राज में इसका नाम बदल दिया गया। बताया जाता है कि शिवाजी महाराज ने रानी कलावंती के नाम पर ही इस किले का नाम रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रबलगढ़ किला - फोटो : Social media
कलावंती दुर्ग के किले से चंदेरी, माथेरान, करनाल और इर्शल किले भी नजर आते हैं। मुंबई के कुछ इलाके भी इस किले के ऊपर से देखे जा सकते हैं। अक्तूबर से मई महीने तक घूमने के लिए यहां लोग खूब आते हैं, लेकिन बारिश के दिनों यहां चढ़ाई बेहद खतरनाक हो जाती है, इसलिए लोग आना नहीं चाहते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें