फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: मास्टर जी के सवाल का पप्पू ने दिया धमाकेदार जवाब...पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 01 Feb 2021 09:22 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

मास्टर जी - नीम हकीम खतरा-ए-जान का
क्या अर्थ होता है...?
.
.
चिंपू - इसका मतलब है कि ऐ हकीम,
तू नीम के पेड़ पर मत चढ़, तेरी जान को खतरा है...!!!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - आज रात मैं नहीं सोऊंगा...!
.
गप्पू - क्यों...?
.
पप्पू - क्योंकि कल रात में सपने में 
मेरी किसी से लड़ाई हो गई थी...!
.
आज वो अपने बंदे लेकर आएगा...
मार थोड़ी खानी है...!!!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
गर्लफ्रेंड - जानू, मेरे सिर में बहुत दर्द है...!
.
ब्वॉयफ्रेंड ने लड़की के सिर को चूमते हुए पूछा -
अब सही हुआ...?
.
गर्लफ्रेंड - हां, अब बिल्कुल सही हो गया...
.
पास में ही खड़ा एक डॉक्टर मन ही मन में भुनभुनाते हुए -
लानत है मेरी एमबीबीएस की डिग्री पर...!!!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बॉस - क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है...?
.
पप्पू - हां सर...
.
बॉस - कुछ बोल के दिखाओ...!
.
पप्पू - डुगना लागान डेना पड़ेगा बुवन...!!!
.
बॉस बेहोश...
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
मास्टर जी - दशमलव किसे कहते हैं...?
.
.
पप्पू - जब 10 से LOVE हो जाए,
उसी को दशमलव कहते हैं...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - मोहब्बत अगर अंधी होती है तो
फिर शादी क्या है...?
.
.
पति - आंखों का ऑपरेशन...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें