Japanese Baba Vanga: बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस समेत कई भविष्यवक्ताओं ने साल 2025 को लेकर बेहद डरावनी भविष्यवाणियां की हैं। अब इस बीच जापान की मशहूर भविष्यवक्ता रियो तात्सुकी ने एक नई भविष्यवाणी की है, जिसने पूरी दुनिया को डरा दिया है। जापान की भविष्यवक्ता रियो तात्सुकी को लोग जापानी बाबा वेंगा कहते हैं। उन्होंने अपनी किताब "The Future I Saw" में सालों पहले कई ऐसी भविष्यवाणी की थीं, जो सच साबित हुईं।
उन्होंने 2011 की जापान सुनामी, श्विक महामारी की लहर, एशिया में भूकंप और आग की घटनाओं की भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हुई हैं। उनकी इस रहस्यमयी प्रतिभा की वजह से उनकी जुलाई 2025 की भविष्यवाणी ने दुनिया को चिंता में डाल दिया है। रियो तात्सुकी ने एक विनाशकारी प्राकृतिक आपदा की चेतावनी दी है। आइए जानते हैं आखिर उनकी भविष्यवाणी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।