फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Vanga: बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, साल 2025 में होगा कुछ ऐसा, मानव सभ्यता का शुरू हो जाएगा अंत

Mon, 26 May 2025 01:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Baba Vanga Predictions in Hindi: बाबा वेंगा की एक बेहद डराने वाली भविष्यवाणी की चर्चा हो रही है। उन्होंने दुनिया में तबाही मचने की चेतावनी दी है। बाबा वेंगा की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच होती हैं, जिसकी वजह लोगों के मन में डर है।
विज्ञापन
1 of 6
बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : Adobe Stock
Baba Vanga Predictions in Hindi: भविष्य जानने की चाहत हर किसी में होती है। लोग जानना चाहते हैं आखिर आने वाले समय में क्या होने वाला है? भविष्यवाणी करने वाले लोग पूरी दुनिया में प्रसिद्ध होते हैं। बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों एक बार फिर चर्चा हो रही है। उन्होंने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की हैं। इनमें कई बेहद डराने वाली हैं। बाबा वेंगा का जन्म साल 1911 में हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। 

बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। उनकी ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। इसकी वजह से बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। उन्होंने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी की थीं। उन्होंने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थी, जो पूरी तरह सच साबित हुई हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : Freepik
बाबा वेंगा की एक बेहद डराने वाली भविष्यवाणी की चर्चा हो रही है। उन्होंने दुनिया में तबाही मचने की चेतावनी दी है। बाबा वेंगा की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच होती हैं, जिसकी वजह लोगों के मन में डर है। लोगों का सवाल है कि आखिर दो महीने बाद क्या होने वाला है? 
विज्ञापन

3 of 6
बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : Freepik
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, दुनिया को आने वाले सालों में एक कठिनाई वाले साल का सामना करना पड़ेगा, जो आर्थिक पतन होगा। उन्होंने कहा था कि साल 2025 में एक बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। 

4 of 6
बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : Freepik
उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, वैश्विक बाजारों को अस्थिर करने वाली नीतियों से भू-राजनीतिक अस्थिरता आ सकती है। जब दुनिया में पहले आर्थिक उथल-पुथल जैसी स्थिति है, तो उनकी भविष्यवाणी पहले से ज्यादा प्रासंगिक हो गई है।

Indian Railways: भारत के इस अनोखे रेलवे स्टेशन के नाम में हैं 28 अक्षर, जानिए कहां है और क्या है इसका इतिहास
विज्ञापन

5 of 6
बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : Freepik
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि साल 2025 में आर्थिक पतन होगा। उनकी भविष्यवाणी में कहा गया है कि यह एक विश्वव्यापी आर्थिक तबाही होगी जिसके वजह से बैंकिंग प्रणाली तबाह हो सकती है और अन्य देशों में फैल सकती है। इससे हिंसा फैलेगी जिसे उन्होंने 'मानवता के पतन' के रूप में बताया है।

Japanese Baba Vanga: जापानी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, दो महीने के भीतर आएगी भयानक सुनामी, इन देशों में मचेगी तबाही
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : Freepik
बाबा वेंगा के मुताबिक, साल 2025 में दुनिया को प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने ज्वालामुखियों के फटने की भी चेतावनी दी है। इसमें अमेरिका के पश्चिमी तट को लेकर विशेष चेतावनी दी है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें