फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japanese Baba Vanga: जापानी बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डरी दुनिया, घूमने का प्लान कैंसिल कर रहे हैं लोग

Sun, 08 Jun 2025 10:40 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Japanese Baba Vanga: एक जापानी मनोवैज्ञानिक ने 2025 में जापान में एक बड़ी प्राकृतिक आपदा आने की भविष्यवाणी की है। इस भविष्यवाणी से लोग इतने ज्यादा डर चुके हैं कि वे अपनी गर्मियों की छुट्टियां रद्द कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
जापानी बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डरी दुनिया - फोटो : Freepik
Japanese Baba Vanga: एक जापानी मनोवैज्ञानिक ने 2025 में जापान में एक बड़ी प्राकृतिक आपदा आने की भविष्यवाणी की है। इस भविष्यवाणी से लोग इतने ज्यादा डर चुके हैं कि वे अपनी गर्मियों की छुट्टियां रद्द कर रहे हैं। एक जापानी मनोवैज्ञानिक ग्राफिक उपन्यास कलाकार भी हैं, जिनका नाम रियो तात्सुकी है। इनकी तुलना बुल्गेरिया की नेत्रहीन भविष्यवक्ता बाबा वांगा से की जाती है। उन्होंने वैश्विक घटनाओं को लेकर बेहद सटीक भविष्यवाणियां की हैं। इनमें फ्रेडी मर्करी और राजकुमारी डायना की मौत से लेकर 2020 की कोरोना महामारी तक सब कुछ शामिल है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रियो की सबसे ज्यादा बिकने वाली ग्राफिक कॉमिक (मंगा) "द फ्यूचर आई सॉ" के 2021 संस्करण में उनकी सबसे नई भविष्यवाणी का जिक्र है। इसमें उन्होंने 5 जुलाई 2025 को विध्वंसकारी आपदा आने की तरफ इशारा किया है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
जापानी बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डरी दुनिया - फोटो : Freepik
रियो तात्सुकी की पुस्तक में किए गए दावों के मुताबिक, जुलाई 2025 में जापान के दक्षिणी सागर में समुद्र उबलने लगेगा, जिसके बाद पानी के नीचे एक ज्वालामुखी फटेगा। इससे भयंकर सुनामी उठेगी। इसके कारण जापान के दक्षिणी द्वीप, ताइवान के तटवर्ती क्षेत्र और इंडोनेशिया के कुछ इलाके प्रभावित होंगे। तात्सुकी ने दावा किया है कि यह 2011 की फुकुशिमा सुनामी से भी ज्यादा घातक हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर तैयारी नहीं की गई, तो हजारों लोगों की मौत हो सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik
इस किताब में आपदाओं की तारीख और स्वरूप का वर्णन किया गया है। कई प्राकृतिक और मानव-निर्मित घटनाओं का भी जिक्र है। चेतावनियों को कला के माध्यम से पेश किया गया है। 5 जुलाई 2025 की इस सुनामी चेतावनी ने पर्यटकों की चिंता बढ़ा दी है। कई लोगों का कहना है कि रियो तात्सुकी की भविष्यवाणियां पहले भी सच साबित हुई हैं। इसलिए इस बार भी उनकी चेतावनी गंभीरता से लेना चाहिए। 
 

4 of 6
जापानी बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डरी दुनिया - फोटो : Freepik
पहले सच हो चुकी है भविष्यवाणी

उन्होंने पहले भी अपने ग्राफिक नॉवेल में 2011 के सुनामी की भविष्यवाणी की थी। यह ठीक वैसी ही भविष्यवाणी है, जो रियो ने 1999 की इसी ग्राफिक कॉमिक के पहले संस्करण में की थी। 2025 की भविष्यवाणी उससे मिलती जुलती है। उस समय उन्होंने मार्च 2011 में जापान में एक बड़ी "महाआपदा" आने की भविष्यवाणी की थी। यह वही तारीख है जब जापान में भूकंप और सुनामी आई थी। इसमें 18,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और फुकुशिमा दाइची परमाणु ऊर्जा संयंत्र में हादसा हो गया था।

Viral Video: 11 साल की बच्ची ने दिखाई दिलेरी, बेकाबू कार से इस तरह बचाई छोटी बहन की जान, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

5 of 6
जापानी बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डरी दुनिया - फोटो : Freepik
लोग कैंसिल कर रहे घूमने का प्लान

इस कथित प्रलय की तारीख जानने के बाद कई पर्यटक जो जापान जाने वाले थे। वो अपनी यात्राएं रद्द कर रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस भविष्यवाणी के बाद दक्षिण कोरिया, ताइवान और हांगकांग जैसे प्रमुख बाजारों से जापान के लिए फ्लाइट बुकिंग में गिरावट देखी गई है। 

Viral Video: पत्नी से हुआ झगड़ा तो पति ने उसे रेलिंग से लटकाया, खौफनाक वीडियो देख लोग बोले- केस तो बनता है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जापानी बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डरी दुनिया - फोटो : Freepik
कौन हैं रियो तात्सुकी? 

रियो तात्सुकी 1980 के दशक में एक मांगा आर्टिस्ट थीं। इस दौरान उन्होंने सपनों में भविष्य देखना शुरू कर दिया। वह जो कुछ सपनों में देखतीं उसे डायरी में नोट करती रहतीं। जब उनकी भविष्यवाणियां सच साबित हुईं, तो उन्हें जापान की सबसे रहस्यमयी भविष्यवक्ता माना जाने लगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें