प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एमी ने अबुरीदाशी तकनीक से लिखने के लिए पहले सोयाबीन को रातभर भिगोया और उससे एक अदृश्य स्याही तैयार की। इसके बाद उसके रस को पानी में मिलाकर दो घंटे तक रखा, ताकि वह स्याही लिखने लायक बन जाए। फिर उन्होंने वाशी नाम के एक पतले जापानी कागज पर लेख लिखना शुरू किया। वो जैसे-जैसे लिखती जा रही थीं, पहले तो शब्द दिख रहे थे, लेकिन स्याही सूखने के बाद शब्द अदृश्य हो गए।