क्या 5 जुलाई को आएगी विनाशकारी तबाही? जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से दहशत में दुनिया
- फोटो : Adobe Stock
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रियो की सबसे ज्यादा बिकने वाली ग्राफिक कॉमिक (मंगा) "द फ्यूचर आई सॉ" के 2021 संस्करण में उनकी सबसे नई भविष्यवाणी का जिक्र है। इसमें उन्होंने 5 जुलाई 2025 को विध्वंसकारी आपदा आने की तरफ इशारा किया है। रियो तात्सुकी की पुस्तक में किए गए दावों के मुताबिक, जुलाई 2025 में जापान के दक्षिणी सागर में समुद्र उबलने लगेगा, जिसके बाद पानी के नीचे एक ज्वालामुखी फटेगा, जिससे भयंकर सुनामी उठेगी।