फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EOS-4 Launching: इसरो जल्द लॉन्च करेगा साल 2022 की पहली सैटेलाइट, जानिए इसकी खासियत

Tue, 01 Feb 2022 05:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इसरो जल्द लॉन्च करेगा साल 2022 की पहली सैटेलाइट - फोटो : Twitter@isro
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) EOS-4/RISAT-1A सैटेलाइट को 14 से 17 फरवरी के बीच लॉन्च कर सकता है। इसरो PSLV-C52 रॉकेट से EOS-4/RISAT-1A सैटेलाइट को लॉन्च करेगा। इस सैटेलाइट की लॉन्चिंग जुलाई 2021 में होनी थी, लेकिन कोरोना संकट की वजह से इसको टाल दिया गया था। EOS-4/RISAT-1A एक माइक्रोवेव रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट है। अब इसके 14 से 17 फरवरी के बीच लॉन्च करने की संभावना है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इस सैटेलाइट को पृथ्वी की निचली कक्षा में तैनात कर सकती है। हालांकि इसरो की तरफ से अभी अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट EOS-4/RISAT-1A के लॉन्चिंग तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस साल शुरुआत के तीन महीनों में इसरो पांच लॉन्चिंग तैयारी कर रहा है। 

इसरो सबसे पहले EOS-4 सैटेलाइट को लॉन्च करेगा। इसके बाद OCEANSAT-3 और मार्च में INS-2B की लॉन्चिंग की जाएगी। फिर इसरो SSLV-D1 माइक्रोसैट को लॉन्च करेगा। हालांकि इसरो इन सैटेलाइट की लॉन्चिंग डेट को आखिरी समय पर बदल भी सकता है। क्योंकि लॉन्चिंग से पहले कई तरह से उनके मानकों की जांच की जाती है। 
विज्ञापन

2 of 5
इसरो जल्द लॉन्च करेगा साल 2022 की पहली सैटेलाइट - फोटो : ANI
ऑब्जरवेशन सैटेलाइट EOS-4/RISAT-1A  इमेजिंग और निगरानी के लिए इस्तेमाल की जाती है। यह एक रडार इमेजिंग सैटेलाइट है। पृथ्वी से 500 किमी की ऊंचाई पर इन सैटेलाइट्स की तैनाती की जाती है। इसरो ने इस सीरीज की पहली सैटेलाइट को साल 2009 में लॉन्च किया था। यह सैटेलाइट निगरानी और विकास कार्यों में इस्तेमाल की जाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-एफ 10 ईओएस-03 के प्रक्षेपण के लिए काउंटडाउन सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पर शुरू हो चुका है। - फोटो : Twitter@isro
इस सैटेलाइट से प्राकृतिक आपदाओं और मौसम से संबंधित सही जानकारी मिलती है। इसरो को रियल टाइम यह तस्वीरें मिलेंगी। जलीय स्रोतों, फसलों, जंगलों, सड़कों-बांधों-रेलवे के निर्माण में इनका इस्तेमाल किया सकता है। इस सैटेलाइट से जमीनी और जलीय सीमाओं की निगरानी भी होती है। इससे दुश्मनों की हरकतों पर भी नजर रखी जा सकती है। 

4 of 5
इसरो जल्द लॉन्च करेगा साल 2022 की पहली सैटेलाइट - फोटो : ANI
RISAT-1A सैटेलाइट 1858 किलोग्राम की है और यह मिशन 5 साल तक रहेगा। इसमें सी बैंड सिंथेटिक अपर्चर रडार का इस्तेमाल किया गया है। यह किसी भी मौसम के दौरान भारत के इलाकों की इमेजिंग करने में सक्षम है। साल 1979 से लेकर अब तक भारत ने  37 अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट्स लॉन्च किए हैं जिनमें दो लॉन्चिंग के दौरान फेल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसरो जल्द लॉन्च करेगा साल 2022 की पहली सैटेलाइट - फोटो : ANI
इसरो के Cartosat और RISAT सीरीज के लॉन्च किए सैटेलाइट्स से दुश्मन घबराता है, क्योंकि उनकी हरकतों पर भारत अंतरिक्ष से नजर रख रहा है। इन सैटेलाइट्स ने ही सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर बीते साल चीन के साथ हुए विवाद पर नजर रखी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें