समय यात्रा करना हमेशा से हमारी जिज्ञासा के केंद्र में रहा है। हॉलीवुड की कई फिल्मों में हमने किरदारों को समय यात्रा करते हुए देखा है? ऐसे में सवाल उठता है कि क्या समय यात्रा करना संभव है? या ये केवल एक कोरी कल्पना मात्र भर है। विज्ञान ने इस विषय पर करीबी से अध्ययन किया है। अध्ययन के बाद ऐसे कई सिद्धांत सामने निकलकर आए हैं, जो यह बताते हैं कि सैद्धांतिक रूप से तो समय यात्रा की जा सकती है।
समय को हम घड़ी की सुइयों या दिन-रात के बदलाव से जोड़कर देखते हैं, लेकिन समय एक आयाम है। अल्बर्ट आइंस्टाइन ने अपने सापेक्षतावाद के सिद्धांत में इस बारे में बताया था कि समय हर जगह एक समान नहीं है बल्कि यह गति और गुरुत्वाकर्षण से प्रभावित होता है।