Zara Hatke: दुनिया में कई ऐसी जगहें जिनकी गिनती भूतिया जगहों में होती है। भूत-प्रेत को लेकर कई तरह की कहानियां बताई जाती हैं। कई लोग ऐसे हैं, जो आत्माओं को देखने का दावा करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अमेरिका राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस में भी आत्माओं का वास है। भले ही आपको इसपर यकीन न हो, लेकिन कई लोग व्हाइट हाउस में आत्माओं को महसूस कर चुके हैं।
व्हाइट हाउस दुनिया के सबसे ताकतवर देश कहे जाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति का निवास स्थान है। कहा जाता है कि व्हाइट हाउस की सुरक्षा इतनी कड़ी होती है कि वहां बिना इजाजत कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन इसके आंगन में आज भी कई ऐसे रहस्य दफन हैं, जिसे जानकर आपकी रूह तक कांप जाएगी।