फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC को ट्रोल करने की कोशिश, मिला ऐसा जवाब दोबारा नहीं होगी हिम्मत

Thu, 30 May 2019 01:12 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ट्विटर पर ट्रोलर्स की कमी नहीं है। ट्रोलर्स हर वक्त किसी ना किसी को ट्रोल करने की जुगत में लगे रहते हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति ने ट्विटर पर IRCTC को ट्रोल करने की कोशिश की। लेकिन IRCTC ने उसे ही ट्रोल कर दिया। जिसके बाद लोगों ने उस व्यक्ति का खूब मजाक बनाया।  
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
आनंद कुमार नाम के व्यक्ति ने ट्विटर पर अंग्रेजी में ट्विट किया जिसका मतलब यह था कि 'आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग ऐप पर अश्लील विज्ञापन बहुत बार दिखाई देते हैं। यह बहुत शर्मनाक और परेशान करने वाला है।' इस ट्विट में आनंद ने रेल मंत्रालय, आईआरसीटीसी और रेल मंत्री पीयूष गोयल के ऑफिस को भी टैग किया। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
इस ट्वीट के बाद आनंद कुमार को आईआरसीटीसी के अधिकारियों द्वारा जवाब दिया गया। जिसमें ट्वीट कर उन्होंने कहा कि 'आईआरसीटीसी विज्ञापनों की सेवा के लिए गूगल विज्ञापन सर्विंग टूल एडीएक्स का उपयोग करता है। ये विज्ञापन उपयोगकर्ता को आकर्षित करने के लिए कुकीज का उपयोग करते हैं। उपयोगकर्ता के इतिहास और ब्राउजिंग व्यवहार के आधार पर विज्ञापन दिखाए जाते हैं। ऐसे विज्ञापनों से बचने के लिए सभी ब्राउजर कुकीज और हिस्ट्री को साफ करें और हटाएं।'

4 of 5
- फोटो : social media
इसके बाद ट्विटर यूजर आनंद कुमार को ट्रोल किया जाने लगा और उनका ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की और आनंद कुमार को ट्रोल किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर कई सारे मीम्स भी शेयर किए गए। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें