फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: इस देश में तीन लिंगों के साथ जन्मा बच्चा, डॉक्टरों ने सर्जरी कर दो को निकाल दिया

Sun, 04 Apr 2021 06:41 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Instagram
मानव इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई बच्चा एक साथ तीन प्राइवेट पार्ट यानी लिंग के साथ जन्म लिया है। दरअसल, इराक के मोसुल शहर में अजीबोगरीब शारीरिक विकृति के साथ एक बच्चे का जन्म हुआ है, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए हैं। मेडिकल भाषा में ये विकृति ट्रिपहेलिया के नाम से जानी जाती है और ये दुनिया का पहला रिपोर्टेड मामला है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इंटरनेशनल जर्नल ऑफ सर्जरी केस रिपोर्ट में प्रकाशित अध्ययन में इस रिपोर्ट को लिखने वाले डॉ शाकिर सलीम जबाली कहते हैं कि हमारी जानकारी के मुताबिक तीन पेनिस वाला यानी ट्रिपहेलिया का पहला दर्ज केस है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बच्चे के परिवारिक में ऐसा कोई आनुवांशिक पतन का इतिहास नहीं रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि गर्भ में बच्चे को दवाओं का संपर्क सही से नहीं हो पाया।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, ये बच्चा जब तीन महीने का था, तो इसके मां-बाप अंडकोश में सूजन की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे थे। बच्चे की जांच करने पर डॉक्टरों ने पाया कि उसके एक नहीं बल्कि तीन लिंग (पेनिस) हैं। इस बच्चे के मुख्य लिंग के जड़ से जुड़ा एक लिंग था, जिसकी लंबाई 2 सेंटीमीटर थी, वहीं दूसरे की लंबाई एक सेंटीमीटर थी, जो मुख्य लिंग के निचले हिस्से से जुड़ा था।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि तीनों लिंग में से केवल मुख्य लिंग ही सही से काम कर रहा था, बाकि दोनों अन्य लिंगों में मूत्रमार्ग नहीं था। ऐसे में इन लिंगों से होकर यूरिन नहीं निकल सकता था। जांच के बाद डॉक्टरों ने अतिरिक्त लिंगों को सर्जरी के जरिए हटाने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बता दें कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बच्चे के दोनों अतिरिक्त लिंगों को हटा दिया और एक साल का फॉलोअप लेने के बाद बच्चे को समस्या मुक्त माना गया। साल 2015 में कुछ इसी तरह का मामला साल 2015 में भारत में देखने को मिला था, जब एक बच्चे के दो लिंग थे। हालांकि, इस केस का डॉक्यूमेंटेशन नहीं हुआ था यानी किसी जर्नल में इसकी रिपोर्ट पब्लिश नहीं हुई थी। इस कारण से इराक के इस मामले को पहला रिपोर्टेड केस माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें