Iran Salt Mountains: ईरान आए दिन अजीबोगरीब वजहों से सुर्खियों में बना रहता है। अब चाहे वह महिलाओं की आजादी पर लगने वाली पाबंदी हो, या देश के भीतर ही छिड़ी जंग। लेकिन इन सबके बाद भी ईरान में बहुत कुछ अच्छा है और यह कई तरह के अजूबों से भरा है। यहां पर अलग-अलग तरह के पहाड़ भी देखने को मिल जाते हैं, जो दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम और मध्य इलाके में है। खास बात ये है कि अलग-अलग मौसम में इन पहाड़ों का रंग भी अलग-अलग नजर आता है। दरअसल, अजबैजान और ईरान में मौजूद इन पहाड़ों का मुख्य हिस्सा ईरान में पड़ता है। इनका सबसे अधिक हिस्सा जागरोस फोल्डेड जोन (Zagros Folded Zones) और पारस की खाड़ी वाले इलाके में है। इसके साथ ही ईरान के करमन, होर्मोजगान, सेमनान और घोम प्रांत में ये पहाड़ सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं। ईरान के बुशहर काउंटी के जशक सॉल्ट डोम, घेसाम आइलैंड स्थित नमकदान, फार्स प्रांत के केनर सियाह और जहानी, जंजान के अंगुरन और घोम प्रांत के घोम काउंटी नमक के सबसे खूबसूरत पहाड़ हैं।
विज्ञापन
2 of 6
ईरान के सॉल्ट माउंटेंस
- फोटो : istock
खास बात ये है कि इन पहाड़ों को कोई भी दूर से देखकर ही पहचान सकता है। क्योंकि ये अलग-अलग रंग और आकार के होते हैं। इन नमक के पहाड़ों की उत्पत्ति, जमीनी उत्पत्ति की वजह से हुई है। ये एक तरह के कार्स्ट पहाड़ हैं, जिनमें गुफाएं, झरने और नमक के ग्लेशियर हैं।
विज्ञापन
3 of 6
ईरान के सॉल्ट माउंटेंस
- फोटो : istock
दुनिया के किसी भी कोने में ऐसा सुंदर नजारा देखने को नहीं मिलता। केवल जागरोस पहाड़ों के दक्षिणी इलाके में 130 सॉल्ट डोम्स देखने को मिलते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन नमक के पहाड़ों में 6400 मीटर गहरी गुफाएं, नमक के ग्लेशियर, नमक के झरने, कार्स्ट सिंकहोल, नमक की घाटियां, नमक के फव्वारे हैं, जो अपने आप में एक अजूबा है।
4 of 6
ईरान के सॉल्ट माउंटेंस
- फोटो : istock
ईरान की घेसम सॉल्ट डोम दुनिया की सबसे लंबी नमक की गुफा है। ये गुफाएं इंसानी बस्तियों से दूर भले हैं, लेकिन यहां पर्यटक इन्हें देखने जरूर आते हैं। इसका नाम यूनेस्को की ऐतिहासिक विरासतों वाली संभावित सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
ईरान के सॉल्ट माउंटेंस
- फोटो : istock
आमतौर पर नमक के पहाड़ एनहाइड्राइट, हैलाइट, जिप्सम और क्ले खनिजों से बने होते हैं। इन्हीं की वजह से यहां दिखने वाले गहरे रंग उभर जाते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि हाल ही में मंगल ग्रह पर भी ऐसे पहाड़ देखे गए हैं, लेकिन वो सल्फेट्स से बने होते हैं। ऐसे में उनका इन नमक के पहाड़ों से कोई लेना-देना नहीं है।
हालांकि, ईरान के अलावा ये पहाड़ पारस की खाड़ी के आसपास, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात में भी देखने को मिलते हैं। इन रंगीन पहाड़ों का अस्तित्व लाखों-करोड़ों सालों से हैं।