तस्वीरें बोलती हैं। वजह उनसे जुड़ी यादें होती है। उन यादों में आपके इमोशंस ताउम्र सांस लेते हैं और तस्वीर देखते ही जीवंत हो उठते हैं। लेकिन तस्वीरें लेने का हुनर भी मायने रखता है। इसीलिए हर साल इंटरनेशनल फोटोग्राफी डे मनाया जाता है। इस मौके पर दुनिया की तमाम शानदार तस्वीरें आपको दिखा रहे हैं। ये तस्वीरें लोगों, जगहों, समारोहों की ली गई हैं। इन तस्वीरों को बेस्ट ट्रैवल फोटो 2018 में शुमार किया गया है। जिसका चयन नेशनल जिओग्राफिक वेबसाइट द्वारा किया गया है।
पहली बार में इन तस्वीरों को देखकर आपको लग सकता है कि ये वॉलपेपर हैं। लेकिन यकीन मानिए फोटोग्राफरों ने इन तस्वीरों को अपने कैमरों से क्लिक किया है। आप देखेंगे कि ये तस्वीरें वाकई बोलती हैं।
यह तस्वीर जापान के कुमेजिमा आइलैंड की है, जिसे मशहूर फोटोग्राफर REIKO TAKAHASHI ने अपने कैमरे में कैद किया है, इस तस्वीर को नेशनल जिओग्राफिक के टॉप ट्रैवल फोटोज में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
3 of 11
फोटो क्रेडिट HAO J.
- फोटो : फोटो क्रेडिट HAO J.
तंजानिया के एक झील के किनारे हजारों राजहंस आकर प्रवास करते हैं। इस अद्भुत तस्वीर को हेलीकॉप्टर पर बैठकर अपने कैमरे में कैद किया था हाओ जे ने। शनल जिओग्राफिक के टॉप ट्रैवल फोटोज 2018 में शामिल किया गया है।
4 of 11
फोटो क्रेडिट MARCO GRASSI
ये तस्वीर आपको दूसरे ग्रह की प्रतीत हो सकती है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह तस्वीर इटली के साउथ ट्रेल रिजन की है। हजारों लैंडस्लाइड और भूकंप के बाद यह अद्भुत दृश्य तैयार हुआ था। इस तस्वीर को फोटोग्राफर MARCO GRASSI ने अपने कैमरे में कैद किया था।
विज्ञापन
5 of 11
फोटो क्रेडिट NIKLAS WEBER
मगरमच्छों और घड़ियालों का यह दरबार कोस्टा रिका में लगा है। इस शानदार तस्वीर को NIKLAS WEBER ने अपने ड्रोन कैमरे के लेंस में कैद किया था।
इस तस्वीर को सूर्य की ज्यामिति की संज्ञा दी गई है। मैक्सिको में इस अद्भुत दृश्य को कैद करने के लिए फोटोग्राफर ENRICO PESCANTINI को खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। इस तस्वीर को भी नेशनल जिओग्राफिक चैनल की बेस्ट ट्रैवल फोटोज के सेक्शन में टॉप 10 में जगह दी गई है।
विज्ञापन
7 of 11
फोटो क्रेडिट- GAANESH PRASAD
फोटोग्राफर गणेश प्रसाद ने दुबई की इस तस्वीर को अपने कैमरे में कैद किया था।
8 of 11
फोटो क्रेडिट- GARY CUMMINS
हॉन्ग कॉन्ग की कसावट भरी जिंदगी को अपने कैमरे के जरिए दिखाने की कोशिश की फोटोग्राफर GARY CUMMINS ने।
हरिद्वार के राम झूले की इस तस्वीर को फोटोग्राफर त्रिकंश शर्मा ने अपने कैमरे में कैद किया था। बहुत मुश्किल ही होता है कि जब झूला आपको खाली दिखे और कैमरा आपके हाथ में हो।