चीन में महज 66 दिन की और तीन किलो वजनी बच्ची का सफल हृदय प्रत्यारोपण हुआ है। इस बच्ची का नाम रुईरुई है। रुईरुई एशिया में सबसे कम उम्र और कम वजन वाली बच्ची है, जिसका सफल हृदय प्रत्यारोपण हुआ है। इस बात की जानकारी वुहान शहर के यूनियन अस्पताल के डॉक्टरों ने दी। मां के साथ रुईरुई की यह भावुक करने वाली तस्वीर अपने आप में बहुत ही खास है।