यूरोप के पूर्वी भाग में स्थित यूक्रेन एक बहुत ही खूबसूरत और प्राचीन देश है। इसकी सीमाएं कई देशों से मिलती हैं, जैसे पूर्व में रूस, उत्तर में बेलारूस, पोलैंड और स्लोवाकिया, पश्चिम में हंगरी, दक्षिणपश्चिम में रोमानिया और माल्दोवा और दक्षिण में काला सागर और अजोव सागर। कीव इस देश की राजधानी होने के साथ-साथ यहां का सबसे बड़ा शहर भी है। कीव से जुड़ी एक खास बात ये भी है कि इसे 'खूबसूरत महिलाओं का शहर' कहा जाता है। यूक्रेन से जुड़ी ऐसी कई रोचक बातें हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।
भले ही शराब को दुनियाभर के कई देशों में गलत माना जाता हो, लेकिन यहां के लोगों के लिए शराब पीना किसी परंपरा से कम नहीं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी दुनिया में शराब के खपत के मामले में यूक्रेन छठे स्थान पर है। अगर आंकड़ों में देखें तो यहां प्रति व्यक्ति हर साल लगभग 14 लीटर की दर से शराब की खपत होती है।