हीरा सभी रत्नों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है और यही वजह है कि इसकी कीमत भी बाकी सभी रत्नों से अधिक होती है। हांगकांग में 'द सकूरा' नामक दुर्लभ और बेहद आकर्षक पर्पल-पिंक हीरे की नीलामी हुई। इस नीलामी का आयोजन क्रिस्टीज ज्वेलरी डिपार्टमेंट के द्वारा किया गया था। द सकूरा का वजन 15.81 कैरेट है, जो पर्पल-पिंक हीरों में सबसे अधिक है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हीरा काफी खास इसलिए भी है, क्योंकि ये अबतक का सबसे बड़ा पर्पल-पिंक हीरा है।