देश के कई राज्यों में मानूसन ने दस्तक दे दी है और बरसात शुरू हो गई है। मौसम विभाग की तरफ से रोजाना बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। दुनियाभर में कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जहां साल भर सबसे अधिक बारिश होती है। जैसे कि मेघालय का मासिनराम गांव, जहां दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश होती है, लेकिन क्या कभी आपने किसी ऐसी जगह के बारे में सुना है, जहां कभी बारिश ही नहीं होती। ऐसा नहीं है कि यह जगह कोई रेगिस्तान है, बल्कि यह एक गांव है, जहां लोग रहते हैं।
दरअसल, इस गांव का नाम अल-हुतैब है, जो यमन की राजधानी सना के पश्चिम में मनख के निदेशालय के हरज क्षेत्र में स्थित है। यहां अक्सर पर्यटक आते रहते हैं और शानदार नजारे का लुत्फ उठाते हैं। यहां पहाड़ों की चोटी पर भी इतने खूबसूरत घर बनाए हुए हैं, जिसे लोग देखते ही रह जाते हैं।