फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या एक ही जगह पर दो बार नहीं गिर सकती बिजली? जानिए कैसे करें बचाव

Fri, 26 Jun 2020 12:50 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गुरुवार को बिहार में बिजली गिरने से करीब 83 लोगों की मौत हो गई है। वहीं उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत हुई है। बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया है कि 'अन्य सभी जिलों में हुए जान-माल के नुकसान के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कई जिलों में बिजली गिरने का प्रभाव ज्यादा था, इसलिए संभव है कि नुकसान अधिक हुआ होगा।' 

प्रत्यय अमृत ने यह भी कहा, 'मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह का रहेगा। इसलिए लोगों को खुद से सावधानी बरतनी होगी। बारिश और वज्रपात के समय बाहर नहीं रहने के सुझावों का पालन करना होगा।' मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने आने वाले तीन दिनों में भी बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस अलर्ट के अनुसार कई जिलों में भारी बारिश एवं वज्रपात की आशंका है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बिजली गिरने की स्थिति में इन बातों का ध्यान रखना चाहिए...

1. अगर किसी पर बिजली गिर जाए, तो फौरन डॉक्टर की मदद मांगें। ऐसे लोगों को छूने से आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। 

2. अगर किसी पर बिजली गिरी है तो फौरन उनकी नब्ज जांचे और अगर आप प्रथम उपचार देना जानते हैं तो जरूर दें। बिजली गिरने से अकसर दो जगहों पर जलने की आशंका रहती है- वो जगह जहां से बिजली का झटका शरीर में प्रवेश किया और जिस जगह से उसका निकास हुआ जैसे पैर के तलवे। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
3. ऐसा भी हो सकता है कि बिजली गिरने से व्यक्ति की हड्डियां टूट गई हों या उसे सुनना या दिखाई देना बंद हो गया हो। इसकी जांच करें। 

4. बिजली गिरने के बाद तुरंत बाहर न निकलें। अधिकांश मौतें तूफान गुजर जाने के 30 मिनट बाद तक बिजली गिरने से होती हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
5. अगर बादल गरज रहे हों, और आपके रोंगटे खड़े हो रहे हैं तो ये इस बात का संकेत है कि बिजली गिर सकती है। ऐसे में नीचे दुबक कर पैरों के बल बैठ जाएं, अपने हाथ घुटने पर रख लें और सर दोनों घुटनों के बीच। इस मुद्रा के कारण आपका जमीन से कम से कम संपर्क होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
6. छतरी या मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें- धातु के जरिए बिजली आपके शरीर में घुस सकती है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में छपा है कि कैसे 15 साल की एक किशोरी पर बिजली गिर गई थी जब वो मोबाइल इस्तेमाल कर रही थी। उसे दिल का दौरा पड़ा था। 

7. ये मिथक है कि बिजली एक ही जगह पर दो बार नहीं गिर सकती। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें