फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मोहल्ले में घूम रहा था घायल लंगूर, मेडिकल स्टोर देखते ही किया कुछ ऐसा, वायरल वीडियो जीते लेगा आपका दिल

Tue, 18 Mar 2025 06:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि लंगूर एक स्टोर काउंटर पर बैठा हुआ है, तो वहीं एक शख्स उसके घाव पर मरहम लगा रहा है। बंदर के चारों तरफ पट्टी बांध रहा है। 
विज्ञापन
1 of 1
मोहल्ले में घूम रहा था घायल लंगूर, मेडिकल स्टोर देखते ही किया ऐसा काम - फोटो : Instagram
Viral Video: सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें डांस के वीडियो होते हैं, तो कुछ जानवरों की लड़ाई के। इनमें कुछ भावुक करने वाले और दिल को छूने वाले होते हैं। अब इस बीच एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो आपके दिल को छू लेगा। दरअसल, यह वायरल वीडियो एक लंगूर का है। लंगूर ने कुछ ऐसा किया है, जिसने लोगों के दिल को जीत लिया है। 
दरअसल, वीडियो में लंगूर को मेडिकल स्टोर में जाते हुए देखा जा सकता है। यहां पर वह पहुंचकर चिकित्सा सहायता मांग रहा है, जो वीडियो में देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो बांग्लादेश का है। सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह घटना सात मार्च की है, जो बांग्लादेश के मेहरपुर में हुई। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि लंगूर एक स्टोर काउंटर पर बैठा हुआ है, तो वहीं एक शख्स उसके घाव पर मरहम लगा रहा है। बंदर के चारों तरफ पट्टी बांध रहा है। इस दौरान बंदर को कई लोग दूलारते हुए दिख रहे हैं। 

Ocean Mystery: कितना गहरा और खतरनाक है समुद्र? जानिए क्यों पानी के भीतर जाने से डरते हैं वैज्ञानिक

वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि एक घायल बंदर मेहरपुर के एक स्थानीय इलाके में घूम रहा था और एक फार्मेसी देखते ही मदद के लिए अंदर भाग गया। सात मार्च की रात को मेहरपुर शहर के अलहेरा फार्मेसी में यह घटना हुई। यहां पर बंदर को शुरुआती चिकित्सा सहायता दी गई। 

Mysterious Treasures: दुनिया के सबसे रहस्यमयी खजाने, जो खोजने गया कभी लौटकर नहीं आया


Emoji Story: आखिर क्यों पीले रंग के ही होते हैं सभी इमोजी? बेहद दिलचस्प है इसके पीछे की कहानी

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस दिल को छू लेने वाले वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर amarbanglaremati नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। एक शख्स ने लिखा है, लोगों को जानवरों की देखभाल करते देखना अच्छा लगता है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें