सड़कों पर गाड़ियों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं और इसकी वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। इस समस्या से निजात पाने के लिए इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में रहने वाले एक शख्स ने अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है। दरअसल, ये शख्स रोज-रोज के ट्रैफिक जाम से तंग आ गया है, इसलिए वो खुद का हेलीकॉप्टर बना रहा है, ताकि उसे ट्रैफिक जाम में न फंसना पड़े।