फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लड़की ने अपने शरीर के सभी अंगों पर बनवा रखे हैं टैटू, 21 की उम्र में बनाया ये खास वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sun, 24 Feb 2019 03:02 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Tejasvi Prabhulkar - फोटो : Instagram
अपने शरीर पर टैटू बनवाना आज हर किसी का शौक बन चुका है, चाहे वो लड़का हो या कोई लड़की। एक ऐसी ही लड़की हैं 21 वर्षीय तेजस्वी प्रभुलकर, जिनका शौक है अपने पूरे शरीर पर टैटू बनवाना। इस अनोखे शौक की वजह से उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। 
विज्ञापन

2 of 6
Tejasvi Prabhulkar - फोटो : Instagram
तेजस्वी प्रभुलकर मु्ंबई की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने पूरे शरीर पर कुल 103 टैटू बनवाए हुए हैं। इसके खास उपलब्धि के लिए तेजस्वी का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे अधिक टैटू कराने वाली भारतीय महिला के रूप में दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 6
Tejasvi Prabhulkar - फोटो : Instagram
तेजस्वी जब 17 साल की थीं, तभी से उन्हें टैटू बनवाने का शौक चढ़ा। इसकी वजह से उन्हें अपना घर भी छोड़ना पड़ा, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने इस शौक को नहीं छोड़ा। तेजस्वी खुद भी एक टैटू आर्टिस्ट, पेंटर और मॉडल हैं। 

4 of 6
Tejasvi Prabhulkar - फोटो : Instagram
तेजस्वी बताती हैं कि बचपन में भी उन्हें स्केचिंग (चित्रकारी) का काफी शौक था और उनकी मां चाहती थीं कि वो इसी कला को अपने करियर के तौर पर चुनें। लेकिन तेजस्वी ने उनकी बातों को नजरअंदाज कर कुछ अलग ही कर दिखाया। 
विज्ञापन

5 of 6
Tejasvi Prabhulkar - फोटो : Instagram
हैरानी की बात तो ये है कि तेजस्वी ने टैटू आर्टिस्ट बनने के लिए कॉलेज की पढ़ाई तक छोड़ दी। वो बताती हैं कि जब उन्होंने कॉलेज छोड़ा, तो उनके साथी उन्हें खूब ताना मारते थे। लेकिन मैं उन्हें गलत साबित करना चाहती थी। तेजस्वी कहती हैं कि उनके शरीर पर बने हर टैटू का एक अलग मतलब है, जिसे वो अपनी जिंदगी से जोड़कर देखती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tejasvi Prabhulkar - फोटो : Instagram
तेजस्वी बताती हैं कि उन्होंने अपना पहला टैटू अपने नाम यानी तेजस्वी नाम से बनवाया था। दरअसल, कुछ लोग उनके नाम का गलत उच्चारण करते थे और उन्हें तेजस्विनी या तेजश्री कहकर बुलाते थे, जिससे उन्हें काफी चिढ़ होती थी। इसीलिए उन्होंने अपने शरीर पर ही अपना नाम लिखवा लिया और आज ये काम उनका शौक बन चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें