फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Mosquitoes: भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया ऐसा मच्छर जो डेंगू-चिकनगुनिया फैलाने की बजाए करेंगे इसका खात्मा

Fri, 08 Jul 2022 06:29 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
डेंगू-चिकनगुनिया का खात्मा करेंगे ये मच्छर - फोटो : istock
बारिश के मौसम में हर बार डेंगू-चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अब वैज्ञानिकों ने देश में डेंगू-चिकनगुनिया को नियंत्रित करने के लिए नए प्रकार के मच्छर को विकसित किए गए हैं। दरअसल, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के वेक्टर कंट्रोल रिसर्च सेंटर (VCRC) ने इस समस्या के समाधान के लिए विशेष मादा मच्छरों को विकसित किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि  ये मादा मच्छर नर मच्छरों के साथ मिलकर ऐसे लार्वा पैदा करेंगी जो डेंगू-चिकनगुनिया का खात्मा कर देंगे। ऐसी इसलिए होगा क्योंकि इनके अंदर इन बीमारियों के वायरस नहीं रहेंगे और जब वायरस नहीं रहेंगे तो इनके काटने से इंसान संक्रमित भी नहीं होंगे। 

पुडुचेरी स्थित ICMR-VCRC द्वारा एडीज एजिप्टि (Aedes aegypti) की दो कॉलोनियां विकसित की गई हैं। इन्हें wMel और wAIbB वोलबशिया स्ट्रेन से संक्रमित किया गया है। वहीं अब इन मच्छरों का नाम एडीज एजिप्टी (PUD) है, जो डेंगू और चिकनगुनिया के वायरस को नहीं फैलाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
डेंगू-चिकनगुनिया का खात्मा करेंगे ये मच्छर - फोटो : istock
VCRC इस प्रयोग में पिछले चार सालों से जुटा हुआ है। VCRC के डायरेक्टर डॉ. अश्विनी कुमार का कहना है कि इन मच्छरों को लोकल क्षेत्रों में छोड़ने के लिए कई प्रकार की सरकारी अनुमतियों की आवश्यकता होगी। हमने डेंगू और चिकनगुनिया को खत्म व नियंत्रित करने के लिए खास मच्छर बनाए हैं। हम मादा मच्छरों को छोड़ेंगे ताकि वह नर मच्छरों के साथ मिलकर ऐसे लार्वा बनाए जो इन बीमारियों के वायरस से पूरी तरह मुक्त हो। 
 
विज्ञापन

3 of 6
डेंगू-चिकनगुनिया का खात्मा करेंगे ये मच्छर - फोटो : istock
उन्होंने आगे कहा कि इन मच्छरों को छोड़ने की हमारी पूरी तैयारी है। केवल सरकार की तरफ से अनुमति मिलने का इंतजार है। जैसे ही सरकार इसके लिए अनुमति देती है, हम इन विशेष मादा मच्छरों को लोकल क्षेत्रों में छोड़ देंगे।
 

4 of 6
डेंगू-चिकनगुनिया का खात्मा करेंगे ये मच्छर - फोटो : istock
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मानें तो दुनियाभर में मच्छरों द्वारा सबसे ज्यादा फैलाया जाने वाली बीमारी डेंगू है। मच्छर को दुनिया का सबसे घातक जीव माना जाता है। इसके काटने से फैलने वाली बीमारियों से हर साल दुनिया में करीब 4 लाख लोगों की मौत हो जाती है।
 
विज्ञापन

5 of 6
डेंगू-चिकनगुनिया का खात्मा करेंगे ये मच्छर - फोटो : istock
वैज्ञानिकों की टीम मच्छरों की प्रजनन संबंधी सेहत (Reproductive Fitness) को घटाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर मच्छरों की पैदा करने की क्षमता कम या खत्म होती है, तो कम मच्छर पैदा होंगे। इससे मच्छरों की आबादी में कमी आ जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेंगू-चिकनगुनिया का खात्मा करेंगे ये मच्छर - फोटो : istock
लेकिन इस सब में एक बड़ चुनौती ये है कि कहीं मच्छरों की प्रजाति ही खत्म न हो जाए। वरना इसका पर्यावरण पर उल्टा असर भी पड़ सकता है। क्योंकि मच्छर भी फूड चेन का हिस्सा होते हैं। इनके खत्म होने से पर्यावरण पर काफी असर पड़ सकता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें