Human Calculator: हमारे देश में कई ऐसी शख्सियत रही है, जिन्होंने अपने असाधारण कौशल के दम पर दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है। महिलाओं ने भी दुनिया में खूब नाम कमाया है। आज हम आपको एक ऐसी ही भारतीय महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनियाभर में इंसानी कैलकुलेटर के नाम से जानी जाती हैं। इतना ही नहीं इस मशहूर मलिला के ऊपर एक बॉलीवुड फिल्म भी बनी है। भारत की पहली प्रसिद्ध महिला गणितज्ञ को बेहतरीन मैथ्स स्किल्स की वजह से 'ह्यूमन कंप्यूटर' नाम दे दिया गया था। महान गणितज्ञ शकुंतला देवी ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया था। भले ही आज शकुंतला देवी हमारे बीच नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर आज भी उनके कई वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें वह कठिन से कठिन सवालों का चुटकियों में जवाब देती नजर आती हैं।