फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम के काजीरंगा में दिखा देश का इकलौता गोल्डन टाइगर, सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल

Tue, 14 Jul 2020 09:07 AM IST
नवनीत राठौर पीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गोल्डन टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में देश का पहला और इकलौता गोल्डन टाइगर देखने को मिला। अब इस बाघ की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इसकी तस्वीर को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर मयुरेश हेंडरे ने क्लिक किया था, जिसे इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर प्रवीण कासवान ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस बाघ के स्वर्णिम रंग को देखकर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन

2 of 5
गोल्डन टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
इस गोल्डन टाइगर को सोशल मीडिया पर बहुत प्यार मिल रहा है। यह बाघ फोटो में इतना सुंदर दिख रहा है कि कोई इसे प्यार से स्ट्रॉबेरी टाइगर, तो कोई टैबी टाइगर नाम दे रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
गोल्डन टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस गोलडन टाइगर की फोटो को ट्वीटर पर शेयर करते हुए इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर प्रवीण कासवान ने कैप्शन में लिखा कि 'क्या आप जानते हैं भारत में हमारे पास एक गोल्डन टाइगर भी है?' प्रवीण कासवान के द्वार शेयर किए गए इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फोटो पर अबतक 16 हजार से अधिक लाइक्स और 2 हजार से अधिक रिट्वीट आ चुके हैं।
 

4 of 5
गोल्डन टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रवीण कासवान अपने ट्वीट में आगे लिखते हैं कि हो सकता है कि जींस में आए बदलाव के कारण इसका रंग ऐसा हो गया हो। लेकिन यह बहुत ही दुर्लभ है। आमतौर पर यह बाघ देखने को नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोल्डन टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रवीण ने अपने ट्वीट में लिखा कि ऐसे बाघ दुनिया के किसी न किसी कोने में किसी चिड़ियाघर में देखने को मिल सकते हैं। लेकिन जंगल में ऐसे खुलेआम देखने को बहुत ही कम मिलते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें