फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई अर्थशास्त्री तो कई इंजीनियर्स, ये हैं भारतीय खेल इतिहास के सबसे पढ़े-लिखे क्रिकेटर्स

Tue, 14 Jul 2020 08:14 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
अनिल कुंबले, वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा माना जाता है कि खेलों से वास्ता रखने वाले खिलाड़ी अक्सर शैक्षणिक योग्यता में कम होते हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी सिर्फ हाईस्कूल तक ही पढ़ें हैं, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, मोहम्मद कैफ का भी यही हाल है। विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा 12वीं पास हैं, लेकिन सारे भारतीय क्रिकेटर ऐसे नहीं हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को परिणाम घोषित किए। लखनऊ की दिव्यांशी जैन ने 12वीं में 600 में से 600 नंबर हासिल करके इतिहास रचा, इसी मौके पर आइए हम भी आपको देश के उन क्रिकेटर्स से मिलवाते हैं जो खेल के साथ-साथ पढ़ाई-लिखाई में भी अव्वल रहे।
विज्ञापन

2 of 9
कृष्माचारी श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे कृष्माचारी श्रीकांत उस दौर में फर्राटेदार अंग्रेजी बोला करते थे, जब टीम में ऐसा माहौल नहीं था। संन्यास लेने के बाद चयन समिति में भी अहम पद संभालने वाले श्रीकांत ने चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनिजरिंग की डिग्री ली है।
विज्ञापन

3 of 9
10 विकेट लेने के दौरान अनिल कुंबले - फोटो : ट्विटर
पूर्व भारतीय कप्तान और टीम इंडिया की रीढ़ रहे फिरकी गेंदबाज अनिल कुंबले एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। कुंबले ने नेशनल कॉलेज बसावनागुडी से शिक्षा ग्रहण करने के बाद 1992 में राष्ट्रीय विद्यालय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली।

4 of 9
जवागल श्रीनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और मौजूदा मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ इंस्ट्रूमेंटल टेक्नोलॉजी में इंजीनियर है। उन्होंने वन-डे में 300 से ज्यादा विकेट लिए। श्रीनाथ ने अपना डेब्यू और आखिरी वन-डे मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन

5 of 9
रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर
अपनी स्पिन गेदबाजी से दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को नचाने वाले आर. अश्विन ने चेन्नई के SSN कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक किया है। पद्म सेशाद्री बाल भवन (PSBB) और सेंट बेडे जैसे नामीगिरामी संस्थानों में पढ़ चुके अश्विन क्रिकेटर बनने से पहले कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस जैसी बड़ी आईटी कंपनी में अपनी सेवाएं देते थे।
विज्ञापन

6 of 9
राहुल द्रविड़ - फोटो : ट्विटर
क्रिकेट जगत की 'दीवार' यानी राहुल द्रविड़ का जब टीम इंडिया में सेलेक्शन हुआ तब वे एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे, इससे पहले द्रविड़ की स्कूलिंग बेंगलुरु के जाने-माने सेंट जोसेफ स्कूल से हुई। बाद में कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया
विज्ञापन

7 of 9
वीवीएस लक्ष्मण और उनकी पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया
लक्ष्मणआ डॉक्टर्स के परिवार से संबंध रखआते हैं उनके माता व पिता दोनों ही डॉक्टर हैं। वह खुद पढ़ाई में बहुत अच्छे थे। भारत के वैरी वैरी स्पेशल बल्लेबाज ने हैदराबाद के लिटिल फ्लॉवर हाईस्कूल से स्कूलिंग और फिर 12वीं करने के बाद वीवीएस लक्ष्मण को मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिल गया था, लेकिन उन्होंने क्रिकेट को चुना। क्रिकेट के प्रति उनका मोह नहीं छूट पाया और वह प्रोफेशनल क्रिकेटर बन गए।

8 of 9
आविष्कार साल्वी - फोटो : ट्विटर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और हाल ही में पुडुचेरी क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने आविष्कार साल्वी भी काफी पढ़े-लिखे हैं। दाएं हाथ के पेसर साल्वी को ज्याद मौके नहीं मिले। ऑस्ट्रेलियाई पेसर ग्लेन मैक्ग्रा की तरह एक्शन वाले साल्वी ने खगोल भौतिकी में पोस्ट डॉक्टरेट किया है।
विज्ञापन

9 of 9
मुरली विजय
देश के पढ़े लिखे क्रिकेटर्स में एक और दक्षिण भारतीय खिलाड़ी। नाम मुरली विजय। टीम इंडिया के लिए साल 2006 में डेब्यू करने वाले विजय देश की नामी यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में स्नातक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें