India Pakistan Tensions: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है। आतंकियों के खिलाफ भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत के करीब 15 शहरों को निशाना बनाया। भारतीय सेना ने इन हमलों को नाकाम कर दिया। इसके बाद से पाकिस्तान के कई मंत्री और नेता भारत को गीदड़ भभकी दे रहे हैं। आज हम आपको अपनी इस खबर में यह बताएंगे कि गीदड़ क्या होता है और क्यों गीदड़ भभकी कहा जाता है।
क्या होती है गीदड़?
बचपन में हम सभी ने किताबों में लोमड़ी और सियार के बारे में पढ़ा होगा। इनसे जुड़ी कई कहानियां भी सुनाई जाती हैं। आमतौर लोमड़ी की चालाकी की मिसाल दी जाती है, जबकि सियार को डरपोक स्वभाव के लिए जाना जाता है। सियार को आम बोलचाल में गीदड़ भी कहा जाता है, क्योंकि वह बहुत डरपोक होता है।