फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Pakistan Tension: अमर उजाला के सवाल पर बोले विदेश सचिव- हमने पाकिस्तान को पर्याप्त तरीके से जवाब दिया है

Fri, 09 May 2025 06:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है। लगातार तीसरे दिन आज विदेश मंत्रालय ने प्रेस वार्ता में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि भारत पाकिस्तानी घुसपैठ, ड्रोन से हमले और सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन का माकूल जवाब दे रहा है।
विज्ञापन
1 of 2
विक्रम मिस्री - फोटो : Amar Ujala
'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाए पाकिस्तान की कायरना हरकतों को लेकर विदेश मंत्रालय, सेना और वायु सेना ने शुक्रवार को एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों का पर्दाफाश किया। इस दौरान विदेश सचिव से अमर उजाला ने भी सवाल किए। सवाल था- आईएमएफ से पाकिस्तान को बेल आउट मिलने की संभावना पर क्या कहेंगे? और पाकिस्तान के हमले का जवाब किस तरह दिया जाएगा? 

इस पर मिसरी ने कहा कि सिंधु जल संधि का जहां तक सवाल है, इस पर विस्तार से हमने चर्चा की है। सिंधु जल संधि को निलंबित रखा गया है। जहां तक आईएमएफ से पाकिस्तान को बेलआउट का सवाल है, वहां पर हम हमारा पक्ष रखेंगे, उसकी आज बैठक हो रही है। हम वहां पर दूसरे सदस्यों के साथ अपना पक्ष साझा करेंगे। यह आईएमएफ बोर्ड पर निर्भर करता है कि वह क्या निर्णय लेता है। आज सुबह जो गतिविधियां हुईं, भारत ने उनका जिम्मेदारीभरा और पर्याप्त तरीके से जवाब दिया है।

अमर उजाला ने क्या सवाल किया?
कल आपने पाकिस्तान को आईएमएफ बेलआउट और सिंधु जल संधि पर जो टिप्पणी की, उसकी तीखी प्रतिक्रिया आई। लेह से भुज तक सीमा पर घुसपैठ का प्रयास किया गया। मौजूदा हालात में बेलआउट पैकेज पर आपका आकलन क्या है? पाकिस्तानी घुसपैठ के प्रयासों का भारत ने उस तरह का जवाब नहीं दिया है तो क्या आने वाले समय में बीते 24 घंटे की कार्रवाई का जवाब देगा?

विक्रम मिस्री का जवाब
विक्रम मिस्री ने कहा, 'सिंधु जल संधि पर पहले ही काफी कुछ कहा जा चुका है। इसे निलंबित किया जा चुका है। कल इस पर विस्तार से चर्चा हो चुकी है, ऐसे में इस फैसले पर फिलहाल कुछ भी कहने को नहीं है। कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में जो फैसला हुआ है, फिलहाल वही लागू है।' मिस्री ने कहा कि जहां तक आईएमएफ बेलआउट का सवाल है तो भारत आज की बैठक में अपना पक्ष मजबूती से रखेगा। हम IMF के मंच पर दूसरे सदस्यों के साथ भी अपना मत साझा करेंगे। अंतिम फैसला बोर्ड को करना है। पाकिस्तान की ओर से सीमा के उल्लंघन और ड्रोन से घुसपैठ के खिलाफ रत ने पर्याप्त जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : Amar Ujala
'हास्यास्पद खंडन उनके कपट का उदाहरण'
इससे पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से कल रात की गई ये भड़काऊ और आक्रामक कार्रवाइयां भारतीय शहरों और नागरिक बुनियादी ढांचे के अलावा सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर की गईं। भारतीय सशस्त्र बलों ने आनुपातिक, पर्याप्त और जिम्मेदारी से जवाब दिया। पाकिस्तान के इन हमलों का पाकिस्तान की ओर से आधिकारिक और स्पष्ट रूप से हास्यास्पद खंडन उनके कपट का उदाहरण है।

पाकिस्तान के झूठ का किया पर्दाफाश
उन्होंने कहा, '...अपनी हरकतों को स्वीकार करने के बजाय पाकिस्तान ने यह बेतुका और अपमानजनक दावा किया कि भारतीय सशस्त्र बल अमृतसर जैसे अपने ही शहरों को निशाना बना रहे हैं और पाकिस्तान पर दोष मढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान ने गलत सूचना फैलाई कि भारत ने ड्रोन हमले के जरिए ननकाना साहिब गुरुद्वारे को निशाना बनाया, जो एक और सरासर झूठ है। पाकिस्तान सांप्रदायिक विवाद पैदा करने के इरादे से स्थिति को सांप्रदायिक रंग देने की पूरी कोशिश कर रहा है।

'गुरुद्वारों, चर्चों और मंदिरों सहित पूजा स्थलों को निशाना बना रहा पाकिस्तान'
पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा पर स्कूलों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, '... 7 मई की सुबह LOC पर भारी गोलाबारी के दौरान, पाकिस्तान की ओर से दागा गया एक गोला पुंछ में क्राइस्ट स्कूल के ठीक पीछे गिरा। पाकिस्तान की ओर से दागा गया गोला स्कूल के दो छात्रों के घर पर लगा, जिन्होंने दुर्भाग्य से अपनी जान गंवा दी और उनके माता-पिता घायल हो गए। सौभाग्य से स्कूल बंद था, अन्यथा और अधिक नुकसान हो सकता था। पाकिस्तान गुरुद्वारों, चर्चों और मंदिरों सहित पूजा स्थलों को निशाना बना रहा है और उन पर गोलाबारी कर रहा है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें