भारत-पाकिस्तान की चर्चा जब भी एक साथ होती है, तो वो या तो कश्मीर को लेकर होती है या दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैच को लेकर। लेकिन अब भारत-पाकिस्तान की चर्चा इससे इतर एक दूसरी वजह से हो रही है। दरअसल, दोनों देशों की दो समलैंगिक लड़कियों ने एक-दूसरे से शादी रचा ली है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।