1962 italian GT ferrari winner
- फोटो : Twitter
फरारी जीटीओ की रिकॉर्ड बोली इसलिए भी लगी, क्योंकि यह बेहद सिंपल और गुड लुकिंग होने के साथ फरारी की सबसे सफल रेसिंग कारों में से एक है। इस कार ने 1962 की इटालियन जीटी चैंपियनशिप जीती थी। इसके अलावा इसने 1962 से लेकर 1965 के बीच 15 से ज्यादा रेस जीती थीं। इसे चलाने वालों में फिल हिल भी शामिल थे, जो पहले अमेरिकी थे, जिन्होंने फॉर्म्यूला वन वर्ल्ड रेसिंग चैपिंयन जीती थी।