Unakoti Temple: भारत में कई मंदिर हैं, जिन्हें रहस्यमयी माना जाता है। इन मंदिरों के रहस्य से अभी तक पर्दा नहीं उठ पाया है। ऐसा ही एक मंदिर है, जहां कुल 99 लाख 99 हजार 999 पत्थर की मूर्तियां हैं। इस मंदिर के रहस्य को कई विद्वानों ने सुलझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इस मंदिर की 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां रहस्य है। इन पत्थर की मूर्तियों को किसने बनाया? कब और क्यों बनाई गईं ये मूर्तियां।
क्यों बनाई गई एक करोड़ में एक ही मूर्ति कम?
- सबसे बड़ा रहस्य यह है कि आखिर एक करोड़ में एक ही मूर्ति कम क्यों बनाई गई है? इन मूर्तियों को लेकर कई कहानियां बताई जाती हैं।
- भारत में कई मंदिर और मूर्तियां हैं जो बेहद रहस्यमयी हैं। इन्हीं मंदिरों और मूर्तियों में यह भी शामिल है। यह मंदिर त्रिपुरा में स्थित है, जिसका नाम उनाकोटी है।
- इस मंदिर के बारे में यहां आने वाले श्रद्धालुओं के मन में इसका रहस्य जानने की जिज्ञासा रहती है। इन मूर्तियों के रहस्य को अभी तक कोई नहीं सुलझा पाया है। आइए बताते हैं इस रहस्यमयी मंदिर के बारे में....