फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naga Panchami 2025: भारत या चीन कहां का नाग होता है घातक और जहरीला? इन चार सांपों का काटा पानी भी नहीं मागता

Tue, 29 Jul 2025 01:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Naga Panchami 2025: भारत में नागों के राजा तक्षक की कहानी बेहद प्रचलित है। भारत में कोबरा सांप इतना जहरीला होता है कि किसी को काट ले, तो कुछ समय में ही इंसान की मौत हो सकती है। भारत का कोबरा इतना जहरीला है कि उसका काटा पानी भी न मांगे।
विज्ञापन
1 of 5
भारत या चीन कहां का नाग होता है घातक और जहरीला? - फोटो : Adobe Stock
Naga Panchami 2025: भारत में सांपों की संख्या बहुत अधिक है, जिसकी वजह से अंग्रेज इसे सपेरों का देश कहते थे। भारत में कोबरा और करैत समेत कई सांप ऐसे मिलते हैं, जो बेहद जहरीले होते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में सांपों के काटने की वजह से हर वर्ष 81,000 से लेकर 1,38,000 लोगों की मौत होती है। इनमें सिर्फ करीब 58,000 लोगों की मौत भारत में होती है।

भारत में नागों के राजा तक्षक की कहानी बेहद प्रचलित है। भारत में कोबरा सांप इतना जहरीला होता है कि किसी को काट ले, तो कुछ समय में ही इंसान की मौत हो सकती है। भारत का कोबरा इतना जहरीला है कि उसका काटा पानी भी न मांगे। आज हम आपको नागपंचमी के मौके पर दुनिया के कोबरा के बारे में और उनसे जुड़ी दिलचस्प कहानियों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं नाग से जुड़ी कुछ रोचक बातें...
 
विज्ञापन

2 of 5
भारत या चीन कहां का नाग होता है घातक और जहरीला? - फोटो : Adobe Stock
भारत में सांपों की 300 से अधिक प्रजातियां 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, भारत में किंग कोबरा समेत सांपों की 300 से अधिक प्रजातियां मिलती हैं। भारत में मिलने 95 प्रतिशत सांप जहरीले नहीं होते हैं। लेकिन चार सांप बेहद घातक होते हैं। अगर ये इंसान को काट लें, तो इंसान का बचना मुश्किल होता है। इन चार सांपों में इंडियन कोबरा, करैत, रसेल वाइपर और वाइपर शामिल हैं। यह चारों प्रजातियों के सांप अधिक घातक होते हैं। पूरी दुनिया में सांपों की 3,000 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से 600 से ज्यादा प्रजातियां जहरीली हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
भारत या चीन कहां का नाग होता है घातक और जहरीला? - फोटो : Adobe Stock
भारत में होती है सांप के काटने से सबसे ज्यादा मौत

सांप काटने को लेकर 1998 से लेकर 2014 के बीच एक अध्ययन किया गया है। इसे मिलियन डेथ स्टडी कहा जाता है। इसके मुताबिक, भारत में हर वर्ष करीब 58 हजार लोगों की सांप काटने से मौत हो जाती है। यह नंबर दुनिया में सबसे अधिक है। सांप काटने से होने वाली मौतों के मामले में दूसरा नंबर पर अफ्रीकी देश नाइजीरिया है। नाइजीरिया में सांप काटने से 1,460 लोगों की मौत होती है।

Nag Panchami: इस नाग ने देवताओं के सिंहासन को हिला दिया, जानिए राजा परीक्षित को डसने वाले तक्षक नाग की कहानी

4 of 5
भारत या चीन कहां का नाग होता है घातक और जहरीला? - फोटो : Adobe Stock
चीन से ज्यादा भारत के कोबरा होते हैं जहरीले

दक्षिणी चीन में सबसे अधिक कोबरा मिलते हैं। इसके अलावा ताइवान, उत्तरी वियतनाम में भी कोबरा पाए जाते हैं। भारत के मिलने वाले कोबरा सात से 10 फीट तक लंबे होते हैं, जबकि चीन के कोबरा करीब 4 फीट तक ही होते हैं। भारतीय कोबरा ज्यादा खतरनाक और जहरीले होते हैं। इनका जहर तेजी से असर करता है, जिससे जल्दी ही मौत हो सकती है। चीन में मिलने वाले कोबरा कम खतरनाक होते हैं।

Snake Interesting Facts: कितने घंटे सोते हैं सांप, दिन या रात कब लेते हैं नींद? जवाब जानकर हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत या चीन कहां का नाग होता है घातक और जहरीला? - फोटो : Adobe Stock
भारत में किंग कोबरा यानी फन वाले नाग बेहद घातक और जहरीले माने जाते हैं। इनके जहर शरीर के दो अंदरूनी हिस्सों दिल और दिमाग को जल्द ही नुकसान पहुंचाते हैं। इसीलिए कहा जाता है कि इनका काटा पानी भी नहीं मागता है। यह बिग फोर कैटेगरी वाले सांप हैं, जिनमें न्यूरोटॉक्सिक होते हैं। यह सीधे दिल और दिमाग पर चोट करते हैं। इससे दिल की धड़कन रुक जाती है और दिमाग को लकवा मार देता है। इसी तरह के खतरनाक और जहरीले कोबरा पाकिस्तान और श्रीलंका में भी मिलते हैं। चीन में मिलने वाले कोबरा भारतीय कोबरा के मुकाबले छोटे और कम जहरीले होते हैं, लेकिन इनमें भी न्यूरोटॉक्सिक होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें