फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश में होती है अपराधियों की 'पूजा', माना जाता है अमरीका का सबसे बड़ा दुश्मन 

Wed, 09 Jan 2019 03:37 PM IST
गौरव शुक्ला बीबीसी हिंदी, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
अपराधियों से आम तौर पर लोग दूर ही रहना पसंद करते हैं। उन्हें अपने घर में आने देने से गुरेज करते हैं। लेकिन, दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां अपराधियों को 'पूजा' जाता है। ये है लैटिन अमरीकी देश वेनेजुएला।
विज्ञापन

2 of 8
ह्यूगो शावेज - फोटो : Social Media
कच्चे तेल के बड़े निर्यातकों में से एक वेनेजुएला की शोहरत दुनिया में अमरीका के दुश्मन के तौर पर है। इसी की वजह से इस देश ने उठा-पटक का लंबा दौर देखा है। ह्यूगो शावेज की अगुवाई में यहां साम्यवादी शासन स्थापित हुआ था। शावेज की मौत के बाद उनके वारिस निकोलस मादुरो के राज में यहां भारी अराजकता फैली हुई है। जुर्म का बोल-बाला है। ऐसे में यहां के लोगों का अपराधियों को देवता के तौर पर मानना अजीब लगता है। यहां पुराने और इस दुनिया से गुजर चुके अपराधियों के बुत बनाकर उन्हें पूजा जाता है। उन्हें चढ़ावा चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : BBC
स्पेनिश जबान में इन अपराधी देवताओं को सैंटोस मैलेंड्रोस कहते हैं। पुराने दौर के इन बदनाम अपराधियों के छोटे-छोटे बुतों को एक जगह पर रखा गया है। इन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। ऐसे ही एक मैलेंड्रो का नाम है लुई सांचेज। लुई सांचेज अपने दौर का बहुत ताक़तवर अपराधी था। आज उसका बुत लगाकर पूजा की जाती है।

रॉबिनहुड जैसी इमेज

4 of 8
- फोटो : Social Media
सवाल ये है कि आखिर वेनेजुएला के लोग, अपराधियों को देवता मानकर उनकी पूजा क्यों करते हैं। असल मे इन अपराधियों की छवि जनता के बीच रॉबिनहुड वाली रही है। वो, जो अमीरों को लूटकर दौलत को गरीबों में बांट देते थे। उन्होंने किसी की हत्या नहीं की। सिर्फ अमीरों को लूटा और गरीबों पर लुटाया। स्थानीय लोग कहते हैं कि ये मैंलेंड्रो कुछ अच्छा काम करने के बाद इनाम की उम्मीद करते हैं। अगर इन्हें चढ़ावा नहीं चढ़ाया जाता, तो ये खफा भी हो जाते हैं। तो, जैसे हिंदुस्तान में किसी की मन्नत पूरी होने पर चढ़ावा चढ़ाया जाता है। उसी तरह वेनेजुएला के सैंटोस मैलेंड्रोज को भी चढ़ावा चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन

चढ़ावे में चढ़ाई जाती है शराब

5 of 8
- फोटो : Social Media
इन अपराधी देवताओं को चढ़ावे में शराब अर्पित की जाती है। अगर कोई इंसान किसी बात से परेशान है, तो वो इन्हें चढ़ावा चढ़ाता है। इस उम्मीद में कि उनका काम बन जाएगा। ये हकीकत में तो किसी की मदद नहीं करते। पर ये सैंटोस मैलेंड्रोज, चढ़ावे पर बहुत खुश होते हैं। लोगों की मान्यता है कि ये खुश होकर उन्हें वरदान देते हैं और उनका काम बन जाता है।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : Social Media
सलाह तो ये भी दी जाती है कि इन अपराधियों को चढ़ावे में ज्यादा शराब नहीं दी जानी चाहिए। वरना, ये काम छोड़कर जश्न मनाने में मशगूल हो जाएंगे। बेहतर होगा कि इन्हें चखने भर के लिए बीयर दी जाए, ताकि लोगों का काम भी बन सके। असल में अपराधी देवताओं की ये पूजा भरोसे की बात है। लोगों को इनके क़िस्से-कहानियों पर यक़ीन है। सो, वो उन्हें चढ़ावा पेश करते हैं। उन्हें उम्मीद होती है कि सैंटोस मैलेंड्रोज उनकी मदद करेंगे।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : Social Media
वेनेजुएला की राजधानी कराकास में इस वक्त जो अराजकता है, जो हालात हैं, उसमें इन अपराधी देवताओं की मांग और बढ़ गई है। हालात बहुत खतरनाक हैं। हर शख्स को सुरक्षा चाहिए। तो, लोग इनके पास आते हैं। चढ़ावे में सिगरेट, बीयर या सफेद मोमबत्ती की अक़ीदत पेश करते हैं। किसी के पास खाना है, तो वो इन अजब-गजब देवताओं को खाना परोसता है।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : Social Media
भोग में क्या चढ़ाना है, ये आप की श्रद्धा पर निर्भर करता है। लेकिन, अगर आप वेनेजुएला के सैंटोस मैलेंड्रोज की इबादत करते हैं, तो वहां के हालात के हिसाब से इससे अच्छा कोई काम नहीं हो सकता। भरोसे का ये कारोबार, लोगों में उम्मीद जगाए रखता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें