फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां मुर्दों को कब्र में रखने के लिए हर महीने भरना पड़ता है किराया, नहीं तो होता है कुछ ऐसा

Tue, 20 Aug 2019 11:01 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
यहां मुर्दों का भी लगता है किराया - फोटो : Social media
मध्य अमेरिका में स्थित एक देश है ग्वाटेमाला, जहां के अजीबोगरीब नियम-कानून जानकर ही आप हैरान हो जाएंगे। यह हरियाली और खूबसूरती से भरा देश है, जो कभी गृहयुद्ध की आग में जल रहा था, लेकिन इसके बावजूद यहां के लोग हमेशा मुस्कुराते रहते हैं। 

विज्ञापन

2 of 7
ग्वाटेमाला - फोटो : Social media
एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में सबसे ज्यादा हत्याएं ग्वाटेमाला में ही होती हैं, लेकिन इसके बावजूद यह हमेशा मुस्कुराते रहने वाले लोगों का देश है। हैप्पीनेस इंडेक्स के मामले में 1.66 करोड़ की आबादी वाला यह देश पहले पायदान पर है।  
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस देश में महिलाएं अपने बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए उन्हें बर्फीले पानी में डुबकियां लगवाती हैं। ऐसा करने से बच्चों तो बहुत रोते हैं, लेकिन ये हर मां की विवशता है। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
ग्वाटेमाला में शादियों के नियम भी काफी अजीब हैं। यहां शादियों में दूल्हे की मां, दूल्हा और दुल्हन की सुख-समृद्धि के लिए एक सफेद घंटी तोड़ती है। 
विज्ञापन

5 of 7
ग्वाटेमाला की 'चिकन बस' - फोटो : needpix.com
यहां की सार्वजनिक बसों को लोग 'चिकन बस' कहकर पुकारते हैं, क्योंकि इन बसों में यात्रियों के साथ-साथ भारी संख्या में बकरियां और मुर्गियां भी सफर करती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
ग्वाटेमाला कब्रगाह - फोटो : Social media
ग्वाटेमाला में सबसे अजीबोगरीब नियम है कि यहां मुर्दों को कब्र में रखने के लिए भी हर महीने किराया भरना पड़ता है। जिस शख्स के परिजन की कब्र होती है, अगर वो किसी महीने किराया नहीं दे पाता है तो मुर्दे को कब्र से बाहर निकालकर रख दिया जाता है और उस कब्र में किसी और मुर्दे को रख दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ग्वाटेमाला कब्रगाह - फोटो : Social media
हालांकि सरकार द्वारा हर शहर के बाहर एक कब्रगाह बनाया गया है और वहां उन मुर्दों को दफनाया जाता है, जिसके परिजन हर महीने किराया नहीं भर पाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें